फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress ministers from Bengal will become beggars after polls, Mamata Banerjee says

‘चुनाव के बाद भिखारी हो जाएंगे कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री’

Fri, 19 Jul 2013 01:12 AM IST
बहरमपुर/एजेंसी
बहरमपुर/एजेंसी Updated Fri, 19 Jul 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
Congress ministers from Bengal will become beggars after polls, Mamata Banerjee says

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बृहस्पतिवार को एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर बरसीं।

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पर बदजुबानी का आरोप लगाते हुए दावा किया कि आगामी आम चुनाव में कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री भिखारी हो जाएंगे।

ममता ने कहा, ‘बंगाल से कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री हमेशा हमारे खिलाफ बदजुबानी करते हैं। उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि वे हमारे ही समर्थन से मंत्री बने हैं।’

पंचायत चुनाव के लिए मुर्शिदाबाद में आयोजित रैली में ममता ने कहा कि हर कोई जानता है कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में नुकसान होने जा रहा है।

इसके बाद ये सभी भिखारी हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनविरोधी नीतियों के तहत देश को बेचने की कोशिश कर रही है।

ममता ने नरेंद्र मोदी और कांग्रेस को भाई करार देते हुए कहा कि दोनों एक ही सिकके के दो पहलू हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed