{"_id":"7ee3d5835c7cecea882ded9f61d13ea4","slug":"congress-minister-called-narendera-modi-cultural-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने नरेंद्र मोदी को कहा सांस्कृतिक चोर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केंद्रीय मंत्री ने नरेंद्र मोदी को कहा सांस्कृतिक चोर
टीम डिजिटल
Updated Fri, 06 Sep 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री चरणदास महंत ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को सांस्कृतिक चोर कहा है।
विज्ञापन
एक विवादास्पद बयान में महंत ने कहा कि नरेंद्र मोदी सांस्कृतिक धरोहर के चोर हैं।
महंत ने मोदी पर आरोप लगाया कि भगवान राम ने वनवास का ज्यादातर समय छत्तीसगढ़ में बिताया, लेकिन मोदी ने गुजरात के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ बच्चन से प्रचार करवाकर दावा किया कि भगवान राम ने बारह साल गुजरात में बिताए।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख वहां राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
इसी के चलते नरेंद्र मोदी भाजपा की विकास यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करने के लिए सात सितंबर को अंबिकापुर में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।
इससे पहले कांग्रेसी नेताओं ने नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमले तेज कर दिए हैं।