फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress may field priyanka gandhi against modi in banaras

बनारस में मोदी के होश उड़ा सकता है कांग्रेस का यह चेहरा

Fri, 21 Mar 2014 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 21 Mar 2014 06:18 PM IST
विज्ञापन
congress may field priyanka gandhi against modi in banaras

कांग्रेस में यूं तो लोकसभा चुनावों को लेकर काफी टेंशन चल रही है, लेकिन एक सीट ऐसी है, जिसे लेकर पार्टी के दिग्गजों को कोई हल नहीं मिल रहा। सवाल साख का है, इसलिए मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

विज्ञापन


बीते कुछ दिनों में भाजपा के पीएम पद के दावेदार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का कद कुछ मीडिया और कुछ उनकी रैलियों ने बढ़ाया है और बनारस से उन्हें चुनाव लड़ाने का ऐलान कर भगवा दल पूर्वांचल की 32 सीटों पर असर लाना चाहता है।
विज्ञापन


कांग्रेस में इस बात को लेकर चर्चा जारी है कि मोदी के खिलाफ किसे उतारा जाए। दिग्विजय सिंह का कहना है कि वह लड़ने को तैयार हैं, अजय राय का कहना है कि बनारस में मोदी के खिलाफ स्थानीय नेता ही उतरना चाहिए। कांग्रेस मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को न्योता दे चुकी है, लेकिन अब वो जिस नाम पर विचार कर रही है, उससे भाजपा की नींदें उड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस का तुरुप का इक्का

congress may field priyanka gandhi against modi in banaras

अब खबर आ रही है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को बनारस से लड़ाने की मांग की है। वो चाहते हैं कि मोदी से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस अपना तुरुप का इक्का इस्तेमाल करे।

अगर बात कार्यकर्ताओं तक सीमित रहती, तो ठीक था। लेकिन कांग्रेस की पुरानी सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी कह दिया कि कांग्रेस को प्रियंका गांधी के नाम पर विचार करना चाहिए।

एनसीपी नेता तारिक अनवर ने सार्वजनिक रूप से कह दिया कि अगर कांग्रेस‌ प्रियंका गांधी को मैदान में उतरती है, तो मोदी को कड़ी टक्कर दी जा सकती है। उन्होंने एक चैनल से कहा, "अगर प्रियंका को उतारा जाता है, तो लड़ाई जमेगी। मोदी को कड़ी चुनौती दी जा सकेगी। अगर ऐसा हुआ, तो प्रियंका के नाम पर सभी सेकुलर दलों के बीच उन्हें साझा उम्मीदवार बनाया जा सकता है।"

प्रियंका गांधी पर लगाया जाएगा दांव?

congress may field priyanka gandhi against modi in banaras

कांग्रेस में इस वक्‍त सबसे ज्यादा चर्चा उस नाम पर हो रही है, जिसे मोदी के खिलाफ उतारा जाएगा। अगर वो वाकई प्रियंका गांधी को मैदान में उतारती है, तो मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा। प्रियंका के पास वो करिश्माई व्यक्तित्व है जो मोदी को चुनौती दे सकता है।

हालांकि, अभी इस बारे में सटीक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता कि प्रियंका गांधी इस बात पर राजी होंगी या नहीं। कुछ दिनों पहले उनकी तरफ से साफ कर दिया गया था कि इस बार भी वह चुनावों में सक्रिय भूमिका से दूर रहेगी।

उन्होंने कहा था कि वह रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगी, जैसा कि हमेशा करती रही है। रायबरेली से उनकी मां सोनिया गांधी मैदान में हैं और अमेठी से उनके भाई राहुल गांधी एक बार फिर चुनौती दे रहे हैं।

अब तक कई नामों पर विचार

congress may field priyanka gandhi against modi in banaras

कांग्रेस मोदी के खिलाफ किसी दमदार उम्मीदवार को उतारना चाहती है, लेकिन अभी ऐसा कोई उसे मिला नहीं है। कई नामों पर चर्चा हो चुकी है और जारी है। दिग्विजय सिंह और आनंद शर्मा जैसे पार्टी के दिग्गज नेताओं का कहना है कि अगर पार्टी चाहे, तो वो मोदी के खिलाफ उतरने के लिए तैयार हैं।

इसके अलावा ऐसी खबरें भी आईं कि कांग्रेस किसी सेलेब्रिटी को मोदी के सामने रख सकती है। इस बारे में मास्टर ब्लास्टर टेस्ट क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से बातचीत की गई थी।

कांग्रेस चाहती थी कि सचिन, मोदी के खिलाफ लड़ें, लेकिन पूर्व क्रिकेटर ने यह न्योता स्वीकार नहीं किया। जाहिर है, सचिन खुद को सक्रिय राजनीति से अलग रखना चाहते हैं, क्योंकि सियासत के साथ विवाद भी आते हैं।

पहले भी उठती रही डिमांड

congress may field priyanka gandhi against modi in banaras

कांग्रेस में फिलहाल अजय राय, राजेश मिश्र, मोहन प्रकाश और अनिल शास्त्री के नामों पर विचार-विमर्श हो रहा है। पार्टी प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाए जाने पर अभी कुछ नहीं कह रही।

अतीत में ऐसा कई बार हुआ है कि प्रियंका गांधी से सक्रिय राजनीति में उतरने और चुनाव लड़ने की उम्मीदें लगाई गईं। कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर लगाकर उन पर दबाव बढ़ाने की कोशिश भी की, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने पर भी ऐसा हुआ था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला का कहना है कि बनारस में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच होगा, भले मोदी सामने क्यों न हों। अब देखना यह है कि मोदी के खिलाफ किसे उतारा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed