फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress manifesto for jharkhand's election

झारखंड में कांग्रेस बांटेगी मुफ्त टीवी और चावल

Thu, 20 Nov 2014 07:29 PM IST
एजेंसी/रांची
एजेंसी/रांची Updated Thu, 20 Nov 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
congress manifesto for jharkhand's election

झारखंड में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने वादा किया है कि सत्ता में आने पर वह आयकर की श्रेणी में नहीं आने लोगों को 35 किग्रा चावल और गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को मुफ्त में टीवी देगी। मंगलवार को कांग्रेस ने अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।

विज्ञापन

 
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा, ‘जो लोग आयकर की श्रेणी में नहीं आते हैं, उन्हें हर महीने 35 किग्रा चावल मुफ्त दिया जाएगा।

इसके अलावा गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को मुफ्त में टीवी दिया जाएगा ताकि वह देश-दुनिया की घटनाओं से अवगत रहें।’

राज्य में राजनीतिक स्थिरता लाने के उद्देश्य के मद्देनजर घोषणा पत्र में वादा किया गया है कि सत्ता में आने के बाद झारखंड विधानसभा में सीटों की संख्या को 81 से बढ़ाकर 140 कर दिया जाएगा। इसके अलावा शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों को शामिल करने के लिए विधान परिषद का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


झारखंड में नक्सलवाद की समस्या से निपटने के लिए कांग्रेस ने कहा है कि वह इन संगठनों के नेताओं से बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाने की कोशिश करेंगे। घोषणा पत्र में झरिया कोल बेल्ट में रहने वाले लोगों के पुनर्वास की भी बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्षेत्र में दशकों से जमीन के नीचे आग लगने की समस्या है, जिस वजह से स्थानीय लोगों की जान को खतरा बना रहता है। साथ ही घोषणा पत्र में भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड और दामोदर घाटी निगम के मुख्यालयों को झारखंड में शिफ्ट करने की बात कही गई है। घोषणा पत्र में यह भी वादा किया गया है कि चुनाव जीतने पर प्रत्येक गांव में 50 महिलाओं वाले सेल्फ हेल्प ग्रुप को 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed