फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress make a lot of plan for aap

कांग्रेस को लगी मिर्ची, AAP को नहीं कहेगी 'आप'

Thu, 23 Jan 2014 01:59 PM IST
Updated Thu, 23 Jan 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
congress make a lot of plan for aap

कांग्रेस का ही समर्थन लेकर उसके ही वोट बैंक में सेंध लगा रही आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ अब कांग्रेस फूंक-फूंक कर कदम रखने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


इसी रणनीति के तहत अब कांग्रेस ने अंदरूनी फैसला किया है कि वह अब आप को आम आदमी पार्टी कहने से परहेज करेगी। इसके लिए सभी प्रवक्ताओं को निर्देश दिया है कि वे आप को केजरीवाल की पार्टी बोलने की पूरी कोशिश करें।
विज्ञापन


देशभर के प्रवक्ताओं को इस तरह का संदेश दिया गया है और साथ ही आप के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का फैसला किया गया है।

चिदंबरम संभालेंगे प्रवक्ताओं की कमान

congress make a lot of plan for aap

मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी प्रवक्ताओं की नई टीम बनाई थी। बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर बनी टीम के नए सदस्यों को दिल्ली में बैठक के लिए बुलाया गया था। प्रवक्ता सोनिया गांधी से भी मिले थे।

हाईकमान की ओर से प्रवक्ताओं को सिर्फ भाजपा और नरेंद्र मोदी ही नहीं बल्कि अब आम आदमी पार्टी के खिलाफ भी जवाबी हमले करने का निर्देश दिया गया है।

प्रवक्ताओं को बताया गया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के वोट बैंक पर सेंध लगाई और यह सब कांग्रेस के फार्मूले पर ही चलकर किया गया। पार्टी का हमेशा से नारा रहा है-कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ।

‌किसने की चोरी?

congress make a lot of plan for aap
केजरीवाल ने इसी नारे को चुराकर अपनी पार्टी का नाम रखा और आम जन से जुड़ने की कोशिश की।

प्रवक्ताओं को बताया गया कि केजरीवाल और उनकी टीम कांग्रेस की रणनीति को ही उनके खिलाफ इस्तेमाल कर रही है, जिसे समझने की जरूरत है। इसलिए अब उसे आम आदमी पार्टी कहने के बजाय केजरीवाल की पार्टी कहा जाए।

बैठक में हाईकमान का संदेश था कि आम आदमी पार्टी कहने से ऐसा संदेश जाता है कि विरोधी दल के नेता खुद ही मान रहे है कि यह जनता की पार्टी है, जिसका नाम आम आदमी पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed