फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress lok sabha candidate bhagirathi prasad join bjp today

कांग्रेस का लोकसभा प्रत्याशी भाजपा में शामिल

Mon, 10 Mar 2014 11:38 AM IST
Updated Mon, 10 Mar 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
Congress lok sabha candidate bhagirathi prasad join bjp today

मध्य प्रदेश में भिंड से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद भी डॉ. भागीरथ प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए। वह पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर भिंड से चुनाव लड़े थे और बमुश्किल छह हजार वोटों से भाजपा के अशोक अर्गल से हार गए थे।

विज्ञापन


अब तक भाजपा ने भागीरथ प्रसाद की भिंड से उम्मीदवारी घोषित नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि अशोक अर्गल के स्थान पर भागीरथ प्रसाद को भिंड से भाजपा का टिकट मिल सकता है।
विज्ञापन


अशोक अर्गल से जब अमर उजाला ने जानना चाहा कि क्या भागीरथ प्रसाद को भिंड से चुनाव लड़ाया जाएगा या कहीं और से तो उन्होंने कहा कि यह सवाल प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से थे संपर्क में

Congress lok sabha candidate bhagirathi prasad join bjp today

भाजपा सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे भागीरथ प्रसाद कांग्रेस का टिकट मिलने के पहले ही वरिष्ठ भाजपा नेताओं के संपर्क में थे। सूत्रों का कहना है कि तोमर और शिवराज मंत्रिपरिषद के सदस्य लालसिंह आर्य पहले से ही भागीरथ प्रसाद के आपरेशन को अंजाम दे रहे थे।

कांग्रेस के नेता इसे भाजपा की ‘पोचिंग’ (लालच देकर शिकार फंसाना) और डर्टी ट्रिक्स बता रहे हैं। भागीरथ प्रसाद के अचानक भाजपा में आने से जहां कांग्रेस की स्थिति शर्मिंदगी और हताशा भरी हो गई है, वहीं भाजपा के अशोक अर्गल की स्थिति डांवा डोल हो गई है।

प्रदेश की राजनीति में अर्गल को तोमर का आलोचक माना जाता है। कई मौकों पर वह तोमर की मुखालफत खुलकर करते रहे हैं। भागीरथ प्रसाद के करीबियों का भी मानना है कि टिकट मिलने के बाद कोई नेता बिना किसी पूर्व शर्त के क्यों पार्टी बदलेगा।

श‌िवराज से थे प्रभाव‌ित

Congress lok sabha candidate bhagirathi prasad join bjp today

जाहिर है कि भागीरथ प्रसाद ने भिंड से टिकट मिलने के आश्वासन के बाद ही कांग्रेस छोड़ी है। भाजपा प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी का कहना है कि यह भाजपा के बढ़ते हुए प्रभाव का संकेत है, इसमें कोई सौदेबाजी नहीं हुई है।

भागीरथ प्रसाद के भाजपा में आने के पहले राकेश सिंह चतुर्वेदी भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए हैं। उनके भाई मुकेश चतुर्वेदी भाजपा के विधायक चुने गए हैं। ग्वालियर क्षेत्र में कांग्रेस को लगातार खराब स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस पशोपेश में..

Congress lok sabha candidate bhagirathi prasad join bjp today

राकेश चतुर्वेदी के अब मुरैना से लोकसभा का चुनाव लड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ग्वालियर क्षेत्र में भाजपा की राजनीति प्रदेश अध्यक्ष तोमर के प्रभाव में है। उनके अन्य विरोधी माने जाने वाले नेता या तो चुनाव हार गए हैं या प्रदेश के बाहर भेज दिए गए हैं।

कप्तान सिंह सोलंकी को राजस्थान का प्रभारी बनाकर भेजा जा चुका है, वहीं अनूप मिश्रा चुनाव हार चुके हैं। अब यदि भिंड से भागीरथ प्रसाद को टिकट मिल जाता है तो अशोक अर्गल के लिए राजनीतिक अस्तित्व का संकट पैदा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed