फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress legislature facebook post against narendra modi and atal bihari vajpayee

मोदी और अटल को कांग्रेस MLA ने दी फेसबुक पर गालियां

Sat, 16 May 2015 05:22 PM IST
Updated Sat, 16 May 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
congress legislature facebook post against narendra modi and atal bihari vajpayee

हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव और जावली विधानसभा सीट से विधायक नीरज भारती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ फेसबुक पर अपने कमेंट के कारण सोशल मीडिया में चर्चा में आ गए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को अपनी फेसबुक वॉल पर संघियों और भाजपा के खिलाफ भद्दी टिप्पणियां कीं। फेसबुक पर वह नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को गालियां भी दे चुके हैं।
विज्ञापन


नीरज की कई टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की गई है। सोशल मीडिया में एक धड़े ने उन्हें भी गालियां दी हैं।

शुक्रवार को ही नीरज भारती ने आपनी वॉल पर लिखा, 'संघियों और भाजपा के लोगों की बौखलाहट इससे साफ जाहिर हो रही हैं की अब यह लोग नए-नए अकाउंट बना कर मुझे उकसाने की कोशिश कर रहे हैं!
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल म‌ीडिया में शेयर हो रही नीरज के कमेंट की तस्वीरें

congress legislature facebook post against narendra modi and atal bihari vajpayee

सोशल मीडिया में शेयर की जा रही एक तस्वीर के मुताबिक नीरज भारती प्रधानपंत्री मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को गालियां भी दे चुके हैं।

हालांकि तस्वीर प्रामाणिकता का दावा अमर उजाला नहीं करता है। नीरज ने फेसबुक पर ही लिखा है कि अपनी टिप्पणियों के जरिए वह भाजपा को उसी की भाषा में जवाब दे रहे हैं।

शुक्रवार को एक उन्होंने फेसबुक पर लिखा, मुझे सं‌‌घियों और भाजपा के लोगों को यही बताना था की हम कांग्रेस के लोगों ने भी शालीनता की कसम नहीं खा रखी है। जरूरत पड़ने पर हम भी उसी भाषा में जवाब दे सकते हैं, जिसमें आप लोग बात करते हैं! इसलिए कृपया अब से सोच समझ कर अपने शब्दों का प्रयोग करें ! अगर मेरी वजह से जाने अनजाने किसी के दिल को कोई ठेस पहुचीं हो तो मैं माफी चाहूंगा (सं‌घियों और भाजपा से नहीं)! कृपया मेरी इस पोस्ट को अन्यथा न लें!

नीरज भारती के टिप्पणियों के स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में खूब शेयर किए जा रह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed