फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress leaders on age

कांग्रेस के नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग

Sun, 31 Aug 2014 12:12 PM IST
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 31 Aug 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
congress leaders on age

संगठन के लिए उम्र सीमा तय करने को लेकर कांग्रेस में बुजुर्ग नेता भले ही सुर में सुर मिलाकर समर्थन कर रहे हों, लेकिन साठ साल से कम उम्र के जबरदस्त नेताओं ने इसका विरोध किया है। यही नहीं, ये नेता अनौपचारिक तौर पर बुजुर्गों के इन बयानों को उनकी राजनीतिक चाल तक बता रहे हैं।

विज्ञापन


इन नेताओं का यहां तक कहना है कि इन नेताओं का तो राजनीतिक कैरियर पूरा हो गया है और अपने पूरे कैरियर में इन्होंने कभी ये मुद्दा नहीं उठाया। अब जब उनकी रिटायरमेंट और दूसरे नेताओं का संगठन में बड़े पदों पर बैठने का वक्त आया है तो इस तरह की बात कर वे दूसरों का पत्ता काटने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने पार्टी में भी भाजपा के फार्मूले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सक्रिय राजनीति की भी एक उम्र सीमा तय होनी चाहिए। इस तरह का नियम होना चाहिए कि संगठन में सक्रिय पद 65 से 70 साल के लोगों को नहीं दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्विवेदी के इस बयान का कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने खुलकर समर्थन किया है। द्विवेदी 69 और दिग्विजय 67 साल के हैं। दूसरी तरफ आनंद शर्मा कहते है कि सिर्फ उम्र को मापदंड नहीं बनाया जा सकता है। जब नेतृत्व की बात आती है तो यह देखना अहम होता है कि उसमें सेवा, स्वीकार्यता और प्रतिबद्धता है या नहीं।


वहीं मनीष तिवारी भी कहते हैं कि राजनीतिक सेवा को उम्र के बंधन में बांधना ठीक नहीं है। वैसे कांग्रेस पहले ही द्विवेदी के बयान को उनकी निजी राय बताते हुए दूरी बना चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed