राहुल गांधी की छुट्टी पर अब कांग्रेसी भी खीझे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद के अहम बजट सत्र के दौरान पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के छुट्टी पर जाने को लेकर उठाने वाले सवालों और कानाफूसी पर जवाब देते-देते कांग्रेस के वफादार नेताओं का धैर्य भी अब जवाब देने लगा है।
शीर्ष नेता के इस तरह गायब होने को लेकर उनकी झुंझलाहट और खीझ अब सामने आने लगी है। राहुल के प्रति अपनी वफादारी पर गर्व करने वाले नेता अब खुले तौर इस मामले में बयान दे रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राहुल के करीबी माने जाने वाले दिग्विजय सिंह ने कहा है कि राहुल को निश्चित तौर पर छुट्टी पर जाने के अधिकार है, लेकिन अवकाश लेने की उनकी टाइमिंग ठीक नहीं है। इस वक्त संसद का बजट सत्र चल रहा है। भूमि अधिग्रहण बिल पर चर्चा होनी है। उन्हें तब जाना चाहिए थे जब सत्र नहीं चलता।
दिग्विजय ने उठाए सवाल
दिग्विजय ने पिछले सप्ताह कहा था कि राहुल जल्द ही वापस आएंगे और 19 अप्रैल को किसानों की रैली को संबोधित करेंगे। हालांकि सोनिया गांधी उनकी अनुपस्थिति में पार्टी का कार्यभार पूरी तरह से संभाल रही हैं, लेकिन कांग्रेस नेताओं को जवाब देते नहीं बन रहा है।
यूपीए सरकार में लंबे समय तक मंत्री रहे एक वरिष्ठ पार्टी सदस्य ने कहा, ‘एक कांग्रेस नेता होने के नाते राहुल की छुट्टियों का बचाव करना मेरे लिए भारी पड़ रहा है। मैं उनकी उपस्थिति या अनुपस्थित को लेकर हो रही राजनीति में नहीं पड़ूंगा।’
राहुल के खिलाफ बृहस्पतिवार को एक राजनीतिक कार्टून भी छपा है। इसमें कांग्रेस के नेता दिल्ली एयरपोर्ट पर तख्ती लटकाए खड़े हैं इसमें राहुल गांधी का नाम लिखा है और नेता कह रहे हैं कि वे भूल गए हैं कि राहुल कैसे दिखते थे।