फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress leaders may behind naxal attack in chhattisgarh

नक्सली हमलाः 4 कांग्रेस नेता थे नक्सलियों के संपर्क में!

Mon, 03 Jun 2013 01:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 03 Jun 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
congress leaders may behind naxal attack in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कांग्रेस नेताओं पर हुए नक्सली हमले में पार्टी के ही चार नेताओं पर उंगली उठ रही है।

विज्ञापन


हमले की जांच कर रही एनआईए टीम की शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि हमले के दिन 25 मई को कांग्रेस के चार नेता दिनभर नक्सलियों के संपर्क में थे। वे नक्सलियों को सभी गतिविधियों की जानकारी मुहैया करा रहे थे।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार, बताया जा रहा है कि एनआईए ने उन नेताओं के कॉल डिटेल्स से इस बात का पता लगाया है।

'कांग्रेस के अंदर के नेता ने ही कराया नक्सली हमला'


प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इन चार नेताओं ने नक्सलियों को सड़क मार्ग की जानकारी देने के साथ-साथ किस गाड़ी में कौन बैठा है इसकी भी जानकारी दी थी।
विज्ञापन


एनआईए ने बताया है कि उन चार नेताओं ने जिस सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था वह फर्जी पते और फर्जी पहचान पर लिए गए थे। अब वे बंद हैं।

नक्सली हमला: 11 सवाल, जिन पर नहीं हो रही चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आईबीएन लाइव के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों ने इससे इंकार किया है। सूत्रों का कहना है कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और हमले में किसी कांग्रेसी नेता के साजिश में शामिल होने के तथ्य अभी सामने नहीं आए हैं।

गौरतलब है कि 25 मई को सुकमा जिले के दरभा घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस पार्टी के चुनाव यात्रा को निशाना बनाया था। जिसमें प्रमुख नेता नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा और उदय मुदलियार समेत 30 लोगों की मौत हो गई थी।

जबकि वरिष्ठ नेता विद्या चरण शुक्ल गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उनका अभी इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed