फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress leaders demand rahul, priyanka, sonia will lead party

अब कांग्रेस में खुलकर होने लगी प्रियंका गांधी की मांग

Fri, 08 Aug 2014 10:37 AM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders demand rahul, priyanka, sonia will lead party

कांग्रेस चाहती है कि इसे मजबूत करने के लिए गांधी परिवार के तीनों सदस्य नेतृत्वकारी भूमिका निभाएं। दरअसल कांग्रेस में प्रियंका गांधी की बड़ी भूमिका की अटकलबाजियों के बीच पूछे जा रहे सवाल पर पार्टी की यह आधिकारिक राय जताई जा रही है।

विज्ञापन


ऐसी खबरें हैं कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की महासचिव के तौर पर पार्टी की कमान संभाल सकती हैं। कांग्रेस की प्रवक्ता शोभा ओझा ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि पार्टी में हर कोई चाहता है कि सोनिया, राहुल और प्रियंका तीनों पार्टी को नेतृत्व प्रदान करें।
विज्ञापन

कार्यकर्ता पोस्टर लगाकर कर रहे हैं मांग

Congress leaders demand rahul, priyanka, sonia will lead party

उन्होंने कहा, ‘ देश भर में लोग चाहते हैं कि गांधी परिवार का हर सदस्य राजनीति में आए। हम चाहते हैं कि सोनिया, राहुल और प्रियंका तीनों पार्टी की कमान संभालें।’

ओझा प्रियंका गांधी के बारे में दावे करने वाले इलाहाबाद के उन पोस्टरों के बारे में जवाब दे रही थीं जिनमें उनके पार्टी में ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही गई थी।

प्रियंका पार्टी में अहम जिम्मेदारी निभाएं

Congress leaders demand rahul, priyanka, sonia will lead party

इस बारे में ओझा का बयान गांधी परिवार के एक और करीबी ऑस्कर फर्नांडिस की ओर से बुधवार को दिए उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रियंका को कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि प्रियंका पार्टी में अहम जिम्मेदारी निभाएं।

ओझा से पूछा गया कि क्या प्रियंका का पार्टी में आना राहुल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव माना जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसी तुलना नहीं होनी चाहिए। सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष और राहुल उपाध्यक्ष हैं। गांधी परिवार का एक और सदस्य आएगा तो पार्टी मजबूत ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed