{"_id":"f889c9be-de78-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"congress-leaders-defeat-congress-says-beni-prasad-verma","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनी बोले, कांग्रेस नेता ही कांग्रेस को हराते है","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बेनी बोले, कांग्रेस नेता ही कांग्रेस को हराते है
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2013 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की जुबान से कांग्रेस फिर असहज हो गई है। वर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता ही पार्टी को हराते हैं।
विज्ञापन
बेनी के इस बयान के बाद पार्टी को जवाब देना भारी पड़ रहा है। कांग्रेस ने वर्मा को ऐसी बातें पार्टी फोरम में ही कहने की सीख तो दी है। मगर पार्टी इससे ज्यादा बोलने की हिम्मत नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन
'कांग्रेस के पैसे से पिछले साल चुनाव जीती सपा'
विज्ञापन
बेनी प्रसाद वर्मा ने कांग्रेसी नेताओं पर बेवजह की बयानबाजी के साथ साथ चुनाव के दौरान पैसा कमाने की बात भी कही है।
बेनी की सभा में सपा-कांग्रेसियों में जमकर चली कुर्सियां
बुधवार को कांग्रेस प्रवक्ता संदीप दीक्षित ने कहा कि इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने बेनी प्रसाद वर्मा को कहा है कि अगर उन्हें (बेनी) इस मामले में कुछ पता है तो वह उन्हें बताए।
पार्टी फोरम में ही ऐसी बातों को रखें। वहीं बेनी के बार बार ऐसे विवादित बयान देने के बारे में दीक्षित का जवाब था कि वह अपने ढंग से कई बार ऐसी बात कह जाते हैं।