फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress leaders comment on karnataka elections win

कांग्रेस में 'युवराज' की 'जय हो', 'राहुल हीरो, मोदी जीरो'

Wed, 08 May 2013 02:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 08 May 2013 02:31 PM IST
विज्ञापन
congress leaders comment on karnataka elections win

कांग्रेस नेताओं ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की जीत का श्रेय पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दिया है। वहीं भाजपा ने हार के लिए पार्टी की अंतर्कलह को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कर्नाटक की जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा है कि भाजपा के हमले के बाद कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि कांग्रेस ने कर्नाटक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की वजह से जीत हासिल की है।

कौन बनेगा मुख्यमंत्री?


संचार मंत्री कपिल सिब्ब्ल ने कर्नाटक की जीत का श्रेय राहुल गांधी को देते़ हुए कहा कि परिणाम से साबित हो गया है कि नरेंद्र मोदी जीरो हैं और राहुल गांधी हीरो हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी झूठे हैं और गुजरात के विकास के झूठे आंकड़े पेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गुजरात के बाहर मोदी को जानता कौन है? उन्होंने कहा कि कर्नाटक में लड़ाई राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के बीच नहीं थी। ये विचारधारा के बीच की लड़ाई थी और भाजपा की इसमें हार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि कर्नाटक की हार से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है।

कांग्रेस महसचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस अपनी नीतियों के कारण सरकार बनाने जा रही है।

कर्नाटक भाजपा नेता सदानंद गौड़ा ने विधानसभा चुनावों में हार स्वीकार करते हुए कहा है कि पार्टी विपक्ष में बैठने के लिए तैयार है।

भाजपा नेता उमा भारती ने कर्नाटक चुनावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इन परिणामों से कांग्रेस को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। अभी मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ और लोकसभा के चुनाव भी बाकी हैं।


भाजपा नेता बलबीर पुंज ने कहा है कि कर्नाटक में पार्टी अंतर्कलह के कारण हारी है।

भाजपा ने कर्नाटक चुनावों पर चर्चा के लिए आज संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। उल्लेखनीय है कि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के नेतृत्व में कर्नाटक में भाजपा ने पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed