फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress leaders came to support Rahul Gandhi.

विरोधियों के बीच राहुल को ताकत देने की मुहिम तेज

Fri, 17 Apr 2015 11:21 PM IST
Updated Fri, 17 Apr 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders came to support Rahul Gandhi.

विरोधियों के सामने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ताकत देने की मुहिम शुरू हो गई है। दरअसल, छुट्टी के बाद लौटे राहुल के पुराने वफादार उनके समर्थन में सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश, शकील अहमद, सचिन पायलट, अशोक तंवर और अजित जोगी समेत तमाम नेताओं ने राहुल को अध्यक्ष बनाने की वकालत कर दी है। साथ ही विरोध करने वाले नेताओं को भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रकृति का नियम हमेशा से रहा कि पुराने पत्ते सूखने के बाद झड़ जाते हैं। दिग्विजय सिंह ने यहां तक कहा कि अब उनके जैसे नेताओं की रिटायरमेंट की उम्र हो गई है। अब युवा नेताओं का समय है। पार्टी की कमान युवाओं के हाथ में सौंपी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया को अध्यक्ष बनाने की बात कहने वालों को जवाब

Congress leaders came to support Rahul Gandhi.

राहुल के बृहस्पतिवार को लौटते ही कांग्रेस नेता शीला दीक्षित और उनके बेटे संदीप दीक्षित उनकी मुखालफत कर चुके हैं। राहुल गांधी की ताजपोशी का खुलकर विरोध सामने आने के बाद पार्टी में खलबली है। लिहाजा, राहुल के वफादार सामने आ गए हैं।

शुक्रवार को कई नेताओं ने राहुल को अध्यक्ष बनाने की खुलकर वकालत की। कांग्रेस हाईकमान के नेताओं को राहुल की तापजोशी के बारे में मुंह नहीं खोलने की हिदायत के बावजूद जुबानी जंग खत्म नहीं हो रही है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी कह चुके है कि कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के लिए राहुल के पास अभी कम अनुभव है। उन्हें अभी और समय की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed