फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress leader sanjay nirupam comments on his party defeat

'कांग्रेस के टिकट पर मोदी भी चुनाव लड़ते तो हार जाते'

Sun, 08 Jun 2014 11:56 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, नई दिल्ली
एजेंसी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Jun 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
congress leader sanjay nirupam comments on his party defeat

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद पार्टी नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। इस बार कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने एक बयान में कहा, "अगर मोदी भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते तो वह भी बुरी तरह से हार जाते।"

विज्ञापन


निरुपम का यह बयान कांग्रेस में नया विवाद खड़ा कर सकता है। मुंबई नार्थ से लोकसभा चुनाव हारने वाले निरुपम ने कहा, "कई जनकल्याणकारी फैसलों के बावजूद कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के खिलाफ जनाक्रोश था। जिसका खामियाजा चुनाव में उठाना पड़ा।"
विज्ञापन

'विधानसभा चुनाव में बदलेंगे हालात'

congress leader sanjay nirupam comments on his party defeat

कांग्रेस नेता कहा, "हम 10 साल से सत्ता में थे। कई कारणों के चलते लोगों में कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी थी।"

निरुपम के मुताबिक, "कांग्रेस के खिलाफ लोगों में इस कदर गुस्सा था कि अगर नरेंद्र मोदी भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते तो उन्हें भी हार का सामना करना पड़ता।"

हालांकि उन्होंने आगे ये जरूर कहा, "लोकसभा चुनाव जैसे परिणाम महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में नहीं आएंगे।"

लोकसभा में कांग्रेस को 44 सीटें

congress leader sanjay nirupam comments on his party defeat

हाल के लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपने दम पर 282 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को केवल 44 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।

निरुपम के मुताबिक, "लोकसभा चुनाव अलग था। 10 साल के शासन के दौरान लिए गए कुछ फैसलों के चलते लोगों में आक्रोश था। महंगाई और भ्रष्टाचार भी मुद्दे थे और भाजपा ने इनको प्रमुखता से उठाया लेकिन हर चुनाव एक सीख देता है।"

वहीं उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कहा, "हर चुनाव एक जैसा नहीं होता है। विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव से अलग होते हैं। ऐसे में नतीजे भी अलग होंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed