फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress leader rashid alvi said that they take care of modi's mother

मोदी की मां भी बनी सियासत का मुद्दा

Thu, 08 May 2014 12:15 PM IST
Updated Thu, 08 May 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
Congress leader rashid alvi said that they take care of modi's mother

नरेंद्र मोदी की मां के ऑटो रिक्शा से यात्रा करने और छोटे से कमरे में रहने से कांग्रेस नेता राशिद अल्वी बुधवार को काफी व्यथित नजर आए। उन्होंने भाजपा के पीएम उम्मीदवार को पत्र लिखकर उनकी मां की देखभाल करने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन


अल्वी ने आरोप लगाया है कि मोदी पैसे और सफलता के चक्कर में अपनी मां को आरामतलब जिंदगी मुहैया करा पाने में नाकाम रहे हैं।

राश‌िद बोले मैं रखूंगा मां का ख्याल

Congress leader rashid alvi said that they take care of modi's mother

मोदी को लिखे पत्र में अल्वी ने कहा, ‘मुझे समझ में नहीं आता है कि कैसे आप अपनी मां को आरामपसंद जिंदगी नहीं दे सके, जिन्होंने आपके भविष्य को बेहतर करने के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी। आपकी मां मेरी मां जैसी ही हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।

मैं आप जितना साधन-संपन्न तो नहीं हूं, मगर आपसे विनम्र आग्रह करता हूं कि आप मुझे इजाजत दें ताकि मैं अपनी क्षमता के मुताबिक उनको आरामतलब जिंदगी के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करा सकूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

राश‌िद का स‌ियासी कदम

Congress leader rashid alvi said that they take care of modi's mother

कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी अक्सर अपने चुनाव प्रचार अभियानों के दौरान अपनी मां की तकलीफों के बारे में जिक्र करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बड़ी तकलीफ हुई, जब उन्होंने जाना कि मोदी की मां आठ गुणा आठ के कमरे में रहती हैं।

इस स‌ियासी घमासान के बीच कांग्रेसी नेता राश‌िद अल्वी का पत्र राजनीत‌िक कदम माना जा रहा है। अब देखना है क‌ि मोदी इस पर क्या जवाब देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed