फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress leader passes leud remark on Modi-Irani, BJP to file case

कांग्रेस नेता की मोदी-ईरानी पर टिप्पणी से मचा बवाल

Mon, 28 Dec 2015 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Dec 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
Congress leader passes leud remark on Modi-Irani, BJP to file case

असम में एक पूर्व कांग्रेस मंत्री के केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर नए विवाद को जन्म दे दिया है।

विज्ञापन


पूर्व कृषि मंत्री नीलमणि सेन डेका ने कहा कि स्मृति ईरानी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी पत्नी हैं। डेका ने ये टिप्पणी असम के नलबाड़ी में एक जनसभा के दौरान की। बीजेपी ने उनकी टिप्पणी को ‘शर्मनाक’ बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।
विज्ञापन


वहीं बीजेपी महासचिव राम माधव ने टिप्पणी को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ने स्मृति के खिलाफ ‘शर्मनाक बयान’ दिया है।

कांग्रेस नेता पर केस करेगी बीजेपी

Congress leader passes leud remark on Modi-Irani, BJP to file case

उन्होंने ट्वीट कर ‌पूछा, ‘क्या एक महिला के नेतृत्व वाला कांग्रेस प्रबंधन उनका बचाव कर रहा है?’

वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री और असम बीजेपी के अध्यक्ष सर्वानंद सोनोवाल ने टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश बीजेपी जल्द ही उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेगी।

वहीं इस टिप्पणी के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच काफी गुस्सा है जिसे वह सोशल मीडिया के जरिए व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed