फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress leader Manish Tewari not to contest election

मनीष तिवारी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Sun, 16 Mar 2014 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 16 Mar 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Manish Tewari not to contest election

केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पंजाब में 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने हैं। वह वर्तमान में केंद्रीय मंत्री और पंजाब के लुधियाना से सांसद हैं।

विज्ञापन


अन्ना पर अपने बयान से चर्चा में आए मनीष तिवारी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता व कद्दावर नेता के रूप में भी जाने जाते हैं।

48 साल के तिवारी को दिल की बीमारी के चलते शनिवार को दक्षिणी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके चुनाव ना लड़ने का कारण खराब स्वास्थ्य बताया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि, हाल ही में खबर आई थी कि उनका निर्वाचन क्षेत्र बदला जा सकता है। उन्होंने कहा था कि यदि पार्टी उन्हें चुनाव मैदान में उतारती है, तो वह लुधियाना से चुनाव लड़ेंगे, और वे इसके लिए तैयारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं कि यदि तिवारी लुधियाना से चुनाव नहीं लड़ेंगे तो कांग्रेस का चेहरा कौन होगा? वहीं, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने यहां से सुप्रीम कोर्ट के वकील एचएस फुल्का को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed