फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress leader Kharge in CIC Selection Committee.

खड़गे मुख्य सूचना आयुक्त चयन समिति में

Tue, 04 Nov 2014 01:00 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Tue, 04 Nov 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
Congress leader  Kharge in CIC Selection Committee.

लोकसभा में विपक्ष का नेता न होने की सूरत में मुख्य सूचना आयुक्त को चुनने के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय समिति में कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


इस समिति की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। समिति में खड़गे के अलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली का चयन प्रधानमंत्री ने स्वयं किया है। पूर्व नौसेना अधिकारी लोकेश बत्रा ने समिति के बारे में जानकारी हासिल की हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लोकसभा सचिवालय ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को 19 जून, 2014 को बताया कि सदन में विपक्ष का नेता नहीं चुना गया है। जिसके बाद चयन समिति में कांग्रेसी नेता खड़गे को कानून मंत्रालय की सलाह पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें सूचना के अधिकार कानून की उस धारा के तहत शामिल किया गया है, जिसमें विपक्ष का नेता न होने पर लोकसभा में सबसे ज्यादा सीटों वाले विपक्षी दल के नेता को चुने जाने का प्रावधान है। सदन में कांग्रेस के पास 44 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed