फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress leader in assam accused of rape beaten by villagers

कांग्रेस नेता ने किया रेप, महिलाओं ने धुना

Thu, 03 Jan 2013 08:40 PM IST
गुवाहाटी/एजेंसी
गुवाहाटी/एजेंसी Updated Thu, 03 Jan 2013 08:40 PM IST
विज्ञापन
congress leader in assam accused of rape beaten by villagers

दिल्ली में गैंगरेप की घटना का गुस्सा असम में भी दिखा, जब यहां सत्ताधारी कांग्रेस के एक बलात्कारी नेता को भीड़ ने पकड़ कर धुन डाला। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


बक्सा जिले की कांग्रेस कमेटी के प्रमुख और बोडोलैंड टैरीटोरियल काउंसिल के कांग्रेस कोऑर्डिनेटर बिक्रम सिंह ब्रह्मा पर चिरांग जिले के शांतिपुरा गांव में एक महिला से बलात्कार का आरोप है। चिरांग के एसपी संजीव कृष्ण ने बताया कि बीती रात कांग्रेसी नेता को गांव की महिलाओं और पुरुषों ने घेर लिया और जमकर पीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


कृष्ण के अनुसार पीड़िता के पति की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई और आगे की कार्रवाई जारी है। रेप की घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा कि दोषी कोई कांग्रेसी हो या अन्य उसे बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली में उन्होंने कहा कि बलात्कार सबसे घृणित अपराध है और इसमें सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोगोई ने कहा कि उनकी सरकार ऐसे मामलों में जरा भी ढिलाई नहीं बरतेगी। कानून के मुताबिक दोषियों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों में फास्ट ट्रेक अदालतों में सुनवाई होनी चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले वर्ष असम में एक लड़की से भीड़ द्वारा दुर्व्यवहार के मामले पर भी उनकी सरकार ने तेज गति से कार्रवाई की थी और दोषियों को सजा दी गई थी।

दोषी कोई कांग्रेसी हो या अन्य उसे बख्शा नहीं जाएगा।--मुख्यमंत्री तरुण गोगोई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed