फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress leader digvijay singh marriage with amrita rai

जल्द ही शादी करने वाले हैं दिग्विजय सिंह!

Tue, 24 Jun 2014 05:57 PM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 05:57 PM IST
विज्ञापन
congress leader digvijay singh marriage with amrita rai

कांग्रेस महासचिव और दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। दिग्विजय सिंह 67 साल की उम्र में दूसरी शादी करेंगे।

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह की पत्नी रूबीना शर्मा सिंह ने ट्वीट करके जानकारी दी कि जल्द ही उनके घर में शहनाई बजने वाली है।

रूबीना सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि परिवार में जल्द ही शहनाई बजने वाली है और इसके लिए वह उत्साहित हैं। 2013 में दिग्विजय सिंह की पत्नी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी।

विज्ञापन

चुनावों के दौरान जगजाह‌िर हुए थे र‌िश्ते

congress leader digvijay singh marriage with amrita rai

लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीड‌िया में द‌िग्व‌िजय स‌िंह और उनकी पत्रकार म‌ित्र अमृता राय की न‌िजी तस्वीरें लीक हुईं थी। ज‌िसको लेकर काफी हो-हल्ला हुआ था। तस्वीरें लीक होने के बाद अमृता राय और द‌िग्व‌िजय दोनों ने अपने र‌िश्तों कुबूल क‌िया था।

द‌िग्व‌िजय स‌िंह ने मीड‌िया में आकर साफ क‌िया क‌ि वह और अमृता राय जल्द ही शादी करने वाले हैं। जैसे ही अमृता राय की तलाक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी वह शादी कर लेंगे।

पहले रूबीना क‌िया था व‌िरोध

congress leader digvijay singh marriage with amrita rai

तस्वीरें लीक होने के बाद सामने आए द‌िग्व‌िजय स‌िंह और अमृता राय के र‌िश्ते का रूबीना ने पहले व‌िरोध क‌िया था।

ट्व‌िटर पर रूबीना ने ल‌िखा था क‌ि द‌िग्व‌िजय स‌िंह ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण स‌िंह से मेरी शादी का व‌िरोध क‌िया था। द‌िग्व‌िजय स‌िंह मेरे राजपूत न होने से नाखुश थे।

अब अपने र‌िश्ते पर द‌िग्व‌िजय स‌िंह क्या कहेंगे? लक्ष्मण स‌िंह मध्यप्रदेश के व‌िद‌िशा से व‌िदेश मंत्री सुषमा स्वराज के ख‌िलाफ चुनाव लड़े थे। हालांक‌ि वह चुनाव हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed