फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress leader controversial speech on prime minister narendra modi.

कांग्रेस नेता का पीएम मोदी पर 'विवादास्पद बयान'

Thu, 21 Aug 2014 08:07 AM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
congress leader controversial speech on prime minister narendra modi.

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बुधवार को महिला कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि अगर सभी महिला कार्यकर्ता जुड़ जाएं तो मोदी को समंदर तक पहुंचा देंगे।

विज्ञापन


मणिशंकर अय्यर ने कहा कि अगर देश की महिलाएं कांग्रेस से जुड़ जाएं तो नरेंद्र मोदी जी की गांधीनगर वापसी तय है। उन्होंने आगे बढ़कर कहा कि अगर हम उन्हें समुंदर तक पहुंचा दें तो बहुत अच्छा है।
विज्ञापन


मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मैं गांव की महिलाओं के बीच काम करने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि गरीब तबके से आने वाली महिलाओं ने दिखा दिया है कि वह सार्वजनिक काम करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने किया पलटवार

congress leader controversial speech on prime minister narendra modi.

मणिशंकर अय्यर के इस बयान को भाजपा ने हास्यास्पद, आपत्तिजनक और शर्मनाक करार दिया है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मणिशंकर अय्यर के बयानों की वजह से ही कांग्रेस समुंदर में तैर रही है।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने ही लोकसभा चुनावों से पहले मोदी को लेकर चाय बेचने संबंधी बयान दिया था। इसे बाद ही पीएम मोदी ने अपने चुनाव प्रसार में अपने आप चायवाला बताकर संबोधित किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed