फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress leader claimed, 8 people can get food in 20 rupees

20 रुपए में 8 लोगों का खाना, कांग्रेसी मंत्री देंगे डेमो

Tue, 30 Jul 2013 12:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 30 Jul 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
congress leader claimed, 8 people can get food in 20 rupees

आम जनता को 5, 12 और 1 रुपए में खाना मिलने का दावा करने के बाद अब कांग्रेस के एक और नेता ने 2.50 रुपए में खाना मिलने का दावा किया है।

विज्ञापन


असम के कृषि मंत्री निलोमोनी सेन डेका ने कहा है कि वह यह साबित कर सकते हैं कि 20 रुपए में आठ लोगों को भरपेट खाना मिल सकता है। इसके अनुसार 2.50 रुपए में हर व्यक्ति खाना खा सकता है।
विज्ञापन


डेका ने अपने बयान पर माफी मांगने से भी इंकार कर दिया है।

उन्होंने कहा, ' मैं माफी नहीं मांगूगा। माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। एक हफ्ते में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी को समझाऊंगा कि 20 रूपए में 8 लोगों का पेटभर खाना कैसे मिल सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के विरोध में सड़कों पर लोग
राज्य उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री डेका के पिछले हफ्ते दिए इस बयान का असम में जबरदस्त विरोध हो रहा है। सभी राजनीतिक दलों ने डेका के बयान की कड़ी निंदा की है।

कई संगठन डेका के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। असम में उनके पुतले भी जलाए गए।

मुख्यमंत्री ने झाड़ा पल्ला
डेका के बयान से मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह डेका की निजी राय है।

गोगोई का कहना था कि मैंने कभी नहीं कहा कि मैं 2.50 रुपए में खाना ला सकता हूं। पता नहीं उन्होंने ने ऐसा क्यों और किस संदर्भ में कहा।

विरोधी दल असम गण परिषद के अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार महंत ने डेका के बयान को बकवास बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed