{"_id":"8f26ff78-2a82-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"congress-leader-attacked-for-using-intemperate-language-agst-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी को बंदर कहना गुजरातियों का अपमान'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मोदी को बंदर कहना गुजरातियों का अपमान'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 09 Nov 2012 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष अर्जुन मोडवाडिया द्वारा मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बंदर कहे जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। पार्टी ने इसे राज्य की छह करोड़ जनता का अपमान करार दिया है और कांग्रेस से माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेताओं ने पहले मोदी को मौत का सौदागर और आदमखोर कहा था और अब बंदर कहा है। यह अपमान की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि दरअसल कांग्रेस ने अगले विधानसभा चुनाव से पहले ही हार मान ली है और अपनी खिसियाहट मिटाने के लिए अनर्गल भाषा का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
जावडेकर ने कहा कि मोदी के खिलाफ जो अपशब्द कहे गए है वह छह करोड़ गुजरातियों का अपमान है। इसके लिए कांग्रेस को गुजरात की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी ने गुजरात के विकास के लिए जो कार्य किये हैं, उसकी देश-विदेश में प्रशंसा होती रही है।
विज्ञापन
यही नहीं मोदी के खिलाफ अनर्गल प्रचार के प्रभाव में आ गए अमेरिका, चीन और यूरोप के अनेक देश अब अपना रुख बदल रहे हैं। इन देशों ने अब मोदी के कामकाज की खुलकर सराहना करनी शुरू कर दी है।
उधर, भाजपा ने अपने राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी द्वारा भगवान राम के बारे में की गई टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया है। जेठमलानी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि राम एक बुरे पति थे।
इस बारे में पूछे जाने पर जावडेकर ने कहा कि हम भगवान राम में विश्वास करते हैं और हमारी पार्टी जेठमलानी के विचारों से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह जेठमलानी का निजी विचार है और इससे पार्टी का कुछ लेना-देना नहीं है।