{"_id":"9034343e-efdb-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"congress-keen-to-press-with-telangana-statehood","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना पर हर हाल में फैसला जल्द: शिंदे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तेलंगाना पर हर हाल में फैसला जल्द: शिंदे
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Jul 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग तेलंगाना राज्य के गठन के लिए हो रही तमाम जद्दोजहद के बीच गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस मसले पर फैसला हर हाल में जल्द ही ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
यह बात उन्होंने पत्रकारों के उस सवाल के जवाब में कही, जिसमें पूछा गया था कि क्या मानूसन सत्र के पहले सरकार तेलंगाना मसले पर कोई फैसला ले सकती है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिंदे ने कहा, ‘कांग्रेस तेलंगाना मसले पर चर्चा कर रही है। मैं इस बारे में ज्यादा बता नहीं सकता।
हां इतना जरूर है कि इस बारे में हर हाल में जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि मसले पर शीर्ष नेतृत्व ही फैसला लेगा।
पिछले हफ्ते ही शिंदे ने कहा था कि तेलंगाना पर चर्चा हो चुकी है और इस पर अभी सलाह ली जा रही है।
कांग्रेस महासचिव और आंध्र प्रदेश के प्रभारी दिग्विजय सिंह पहले ही इस संदर्भ में अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप चुके हैं।