फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress is threatening court through to parliament: naidu

'संसद के जरिए कोर्ट को धमका रही है कांग्रेस'

Wed, 09 Dec 2015 07:07 PM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
congress is threatening court through to parliament: naidu

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम आने के बाद संसद से सड़क तक बवाल मचा हुआ है। सड़कों पर जहां कांग्रेस समर्थक और कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं कांग्रेस सांसदों ने संसद में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

विज्ञापन


मंगलवार के बाद बुधवार को भी संसद के दोनों सदनों में इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। प्रश्नकाल के दौरान इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के सदस्य वेल में आकर केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


शुरूआत में इसी अवरोध के साथ लोकसभा की कार्यवाही चलती रही। कांग्रेस सदस्यों की इस हरकत पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने नाराजगी भी जताई लेकिन कांग्रेसी अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने कहा मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही कांग्रेस

congress is threatening court through to parliament: naidu

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के नेता मलिल्कार्जुन खड़गे ने इस मुद्दे को उठाने का प्रयास किया लेकिन अध्यक्ष ने इसकी अनुमति नहीं दी और शून्यकाल में उन्हें यह मुद्दा उठाने को कहा। जिस पर खड़गे अड़ गए और अपनी बात रखने की मांग की।

इसको लेकर गतिरोध बना रहा, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी। वहीं राज्यसभा में भी ऐसे ही हालात बने रहे। वहां भी कांग्रेस सदस्यों के लगातार गतिरोध के कारण कार्यवाही स्‍थगित करनी पड़ी।

दूसरी ओर भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश पर जबरन इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री वैंकया नायडू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संसद के बहाने कोर्ट को धमकी देने का प्रयास कर रही है।

राहुल ने कहा दुर्भावना से काम कर रहा पीएमओ

congress is threatening court through to parliament: naidu

उन्होंने एक बार फिर साफ किया कि नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है। यह कोर्ट की कार्यवाही है जिससे सरकार का कोई लेना देना नहीं है। वहीं केंद्रीय मंत्री नीतिन गड़करी ने कहा कि सदन इसमें कुछ नहीं कर सकता यह सब कोर्ट के निर्देश पर हो रहा है।

इस मुद्दे पर संसद की कार्यवाही बाधित करना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। कांग्रेस जानबूझकर इस मुद्दे पर राजनीतिक फायदा उठाने का काम कर रही है।

वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर पीएमओ पर निशाना साध दिया। कहा कि पीएमओ दुर्भावना के तहत काम कर रहा है। वो जो करना चाहते हैं करें। जब वैंकया के कोर्ट के धमकाने वाले बयान पर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि यह तो हर कोई जानता है कौन किसे धमका रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed