फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress is regional party, said bjp

भाजपा का संसद में कांग्रेस पर जबरदस्त कटाक्ष

Tue, 10 Jun 2014 07:09 PM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
congress is regional party, said bjp

लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त खाने के बाद कांग्रेस को अब संसद के भीतर भी कटाक्ष सुनने को मिल रहे हैं। मंगलवार को लोकसभा में कुछ ऐसा ही हुआ।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 65 साल के कुशासन के चलते ही इन चुनावों में कांग्रेस राष्ट्रीय से क्षेत्रीय पार्टी बनकर रह गई है।

विज्ञापन

पहली बार कांग्रेस की इतनी बड़ी हार: भाजपा

congress is regional party, said bjp

राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि भाजपा ने कभी नहीं सोचा था कि देश की एक राष्ट्रीय पार्टी को लोकसभा में क्षेत्रीय पार्टी के रूप में देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद में नेता विपक्ष नहीं होने से अब महत्वपूर्ण मुद्दों पर हस्तक्षेप भी नहीं कर पाएगी, लेकिन फिर भी सरकार कांग्रेस को विपक्षी होने के नाते साथ लेकर चलेगी।

रूडी ने कहा कि जनता ने देश में हुए आम चुनाव में भाजपा को पूण बहुमत दिया है। इतिहास में कांग्रेस की इतनी बुरी हार कभी नहीं हुई थी।

कांग्रेस ने देश को पिछड़ेपन की तरफ धकेला

congress is regional party, said bjp

राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्ष के शासन के दौरान विकास के अवसरों को अवरुद्ध करके देश को पिछड़ेपन की तरफ धकेल दिया।

रूडी ने कहा कि देश का युवा वर्ग रोजगार के लिए परेशान है। मजदूर अपनी मेहनत का मूल्य नहीं मिलने से ‌परेशानी में हैं। देश के उद्योगपति कर प्रणाली और इंस्पेक्टर राज से परेशान है। देश के एक अजीब से संकट में फंस गया है जबकि चीन जैसे देश विकास के रास्ते में तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस चुनाव में इन स्थितियों का मुकाबला करने के संकल्प के साथ नरेंद्र मोदी को नेता के रूप में पेश किया और देश ने भाजपा को निर्णायक जनादेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed