{"_id":"41210ac4-47ad-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"congress-is-blackmailing-mulayam-on-promotions-quota-bill-says-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुलायम को सीबीआई का डर दिखा रहा केंद्र'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मुलायम को सीबीआई का डर दिखा रहा केंद्र'
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sun, 16 Dec 2012 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने कहा है कि एफडीआई और प्रमोशन में कोटे का विरोध करने के कारण केंद्र सरकार पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह को सीबीआई का डर दिखा रही है।
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के विरोध को दबाने के लिए सीबीआई के जरिये ब्लैकमेलिंग की जा रही है। उन्होंने साफ किया है कि इस सबके बावजूद सपा सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं करेगी।
विज्ञापन
रविवार को यहां जारी बयान में चौधरी ने कहा कि प्रोन्नति में आरक्षण पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला पलटने के लिए संविधान संशोधन विधेयक लाकर केंद्र सरकार सामाजिक ताना-बाना नष्ट कर रही है।
विज्ञापन
वह प्रोन्नति में आरक्षण के विरोध में खड़े मुलायम सिंह यादव को घेरने के लिए सीबीआई से डराने का षड्यंत्र रच रही है। उन्हें सीबीआई के शिकंजे में कसने की निंदनीय कोशिशें हो रही हैं।
कांग्रेस की इस साजिश में भाजपा भी साथ है पर, इन साजिशों से सपा या मुलायम दबने या डरने वाले नहीं है। सपा प्रमोशन में आरक्षण संबंधी संशोधन विधेयक का डटकर विरोध करेगी। इस मुद्दे पर कांग्रेस को समर्थन देने का सवाल ही नहीं उठता।
चौधरी ने कहा कि एफ डीआई से देश की घरेलू अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारने के इरादे के बाद अब प्रोन्नति में आरक्षण बहाल करने को संशोधन विधेयक लाकर केंद्र सामाजिक विषमता और वैमनस्य को बढ़ाने में जुटा है।
मुलायम 1967 से संसदीय राजनीति में हैं। मुख्यमंत्री से लेकर केंद्र सरकार में रक्षामंत्री जैसे पदों पर रह चुके हैं। यह कैसी विडंबना है कि गांवों का जीवन जीने और आम जनता में लोकप्रिय नेताओं के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सपा प्रमोशन में आरक्षण का अन्याय नहीं होने देगी। केंद्र सरकार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दबाव में देश की अस्मिता से खेल रही है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रिटेल एफ डीआई के विरोधियों को पुरानी सोच का बताकर अपनी विदेशों से उधार ली हुई सोच को ही उजागर कर रहे है। उनकी असफल आर्थिक नीतियों ने देश को महंगाई और भ्रष्टाचार के दलदल में फंसाया है।
मिश्रा का बयान साजिश का प्रमाण
सपा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई की धौंस देकर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की आवाज बंद करने की चेतावनी दे रही है।
सीबीआई के पूर्व निदेशक यूएस मिश्रा व जोगिंदर सिंह के बयान कांग्रेस की साजिश का सबूत है। यूएस मिश्र ने कहा है कि जांच एजेंसी को सरकार के दबाव में काम करना पड़ता है। जोगिंदर सिंह का भी कहना है कि सीबीआई स्वतंत्र संगठन नहीं है।
सपा के आरोप बकवास हैं। सीबीआई एक स्वतंत्र संस्था है और उसके काम में सरकार कोई हस्तक्षेप नहीं करती है।
-राशिद अल्वी
कांग्रेस पर जातिवादी व सांप्रदायिक तत्वों का दबाव
चौधरी ने बसपा और भाजपा का नाम लिए बगैर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जातिवादी व सांप्रदायिक तत्वों के दबाव में काम कर रही है। उन्हीं के दबाव में प्रोन्नति में आरक्षण बहाल करने के लिए संविधान संशोधन विधेयक लाया गया है।
कांग्रेस अब अपने पुराने रास्ते से हट गई है। महात्मा गांधी साम्राज्यवाद और साम्राज्यवादी नीतियों के घोर विरोधी थे। आज उन्हीं की कांग्रेस सामाजिक वैमनस्यता को बढ़ा रही है। प्रतिभाओं को कुंठित करने का पाप करने जा रही है। समाजवादी पार्टी इसका डटकर विरोध करेगी।