फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress in trouble on vadras land deal file.

क्या बीजेपी ने की कांग्रेस के साथ साजिश?

Sun, 21 Dec 2014 12:00 PM IST
Updated Sun, 21 Dec 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
congress in trouble on vadras land deal file.

कोयला घोटाले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का बयान दर्ज करने के आदेश के बाद अब रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े जमीन सौदों की फाइलों के पेज गायब होने का मामला सामने आने से कांग्रेस मुश्किल में पड़ गई है।

विज्ञापन


इन मामलों की वजह से कांग्रेस को संसद के अंदर और बाहर मोदी सरकार का सामना करने में परेशानी हो रही है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक साजिश करार देकर अपना बचाव किया है, लेकिन कांग्रेस को दबाव में लाने के लिए मोदी सरकार और भाजपा इन मुद्दों को उछालने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


राज्यसभा में मोदी सरकार का रास्ता रोकने में जुटी कांग्रेस मनमोहन सिंह और रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े ताजा मामले को लेकर सतर्क हो गई है। शनिवार को कांग्रेस नेता अजय माकन ने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक फायदा लेने को यह मामला उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'राजनीतिक फायदे के लिए खबर फैला रही भाजपा'

congress in trouble on vadras land deal file.

माकन ने कहा कि झारखंड और जम्मू-कश्मीर के अंतिम चरण के मतदान से ठीक पहले अखबारों में आता है कि वाड्रा के जमीन सौदों से संबंधित फाइलों के पेज गायब हैं। यह खबर राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वाड्रा के जमीन सौदे से संबंधित कागजात गायब होने की बात जम्मू-कश्मीर और झारखंड के चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक फायदे के लिए फैलाई, क्योंकि वह (वाड्रा) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नजदीकी रिश्तेदार हैं।

उन्होंने कहा कि इस काम में मीडिया का भी इस्तेमाल किया गया। माकन ने कहा कि शुक्रवार को दिनभर जब इस मुद्दे पर टीवी चैनलों पर चर्चा हो रही थी तो मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया, लेकिन राजनीतिक मकसद पूरा होने के बाद कहा गया कि कागजात मिल गए हैं और इनकी प्रतियां पहले से उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed