फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress in trouble after coming modi in fray.

मोदी ने फिर से बढ़ाया कांग्रेस का सिरदर्द

Sun, 05 Oct 2014 04:54 PM IST
Updated Sun, 05 Oct 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
congress in trouble after coming modi in fray.

लोकसभा चुनाव के तीन महीने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से चुनावी अवतार में आ गए हैं। इस बार उन्होंने यह अवतार हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए लिया है।

विज्ञापन


दोनों राज्यों में अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए पीएम ने रैलियों का दौर शुरू कर दिया है। सोमवार को चुनावी सभा में उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उनके इस तल्ख तेवर ने कांग्रेस का सिरदर्द बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


वैसे भी दोनों राज्यों में अपनी सरकारों के खिलाफ लोगों के गुस्से का सामना कर रही कांग्रेस के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। उधर, स्वच्छ भारत अभियान के जोरदार आगाज के बाद चुनावी मैदान में उतरे मोदी कांग्रेस पर तीखे हमले कर रहे हैं। इस बात को लेकर शनिवार को कांग्रेस खेमे में हलचल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी चुनौती

congress in trouble after coming modi in fray.

कांग्रेस के साथ दूसरे राजनीतिक दलों को भी मोदी के राजनीतिक कद के सामने खुद को मुकाबले में बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में मोदी की होने वाली ताबड़तोड़ रैलियों का सामना करना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है।

इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता रणनीति बनाने में जुट गए हैं। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी भी आने वाले दिनों में मोदी के काम के अंदाज पर हमले कर सकते हैं।

बहरहाल, कांग्रेस में अंदरखाने चर्चा चल रही है कि लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर लोगों के सामने बोलते थे और कांग्रेस पर निशाना साधते थे। उसका परिणाम यह रहा कि 272 सीटें भाजपा की झोली में गिरीं। अब मोदी प्रधानमंत्री की हैसियत से बोल रहे हैं तो उनकी बात का लोगों पर पहले से ज्यादा होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed