‘बयान’वीर बराड़ के आरोपों से कांग्रेस में खलबली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका वाड्रा पर हमला बोल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता जगमीत सिंह बराड़ के बयानों से कांग्रेस हतप्रभ है। पार्टी ने उनके बयानों को निंदाजनक करार दिया है।
साथ ही पार्टी बराड़ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर भी विचार कर रही है।
कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने कहा है कि उनके बयानों पर पार्टी नजर रखे हुए है और समीक्षा करने के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।
सोनिया पर लगे गंभीर आरोप
उन्होंने कहा था कि पार्टी में कार्यकर्ताओं के साथ गली के आवारा कुत्तों जैसा व्यवहार किया जाता है। उन्होंने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधने में गुरेज नहीं किया था। बराड़ ने कहा था कि सोनिया और राहुल गांधी बेहद चालाक हैं।
जब भी पार्टी संकट में होती है तो सोनिया और राहुल प्रियंका को आगे कर देते हैं और वह पर्दे के पीछे रहकर सब कुछ मैनेज करती हैं।
पार्टी छोड़ने का मन बना चुके हैं बराड़
उन्होंने यहां तक कहा था कि सोनिया और राहुल को पार्टी में सुधार लाने के लिए देश भ्रमण करना चाहिए और उनकी गैर मौजूदगी में मोतीलाल वोरा को पार्टी का संचालन सौंपना चाहिए।
पार्टी के सूत्र कह रहे हैं कि बराड़ के सीधे हाईकमान पर निशाना साधने से लग रहा है कि वह पार्टी छोड़ने का मन बना चुके हैं।