फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress in attacking mood in parliamentary session.

कांग्रेस के कड़े तेवर, मोदी को दिखाया ट्रेलर

Wed, 19 Nov 2014 04:27 PM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
congress in attacking mood in parliamentary session.

संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस ने अपने कड़े तेवर कर लिए हैं। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व संकेत दे रहा है कि भले संसद का सत्र हंगामे में धुल जाए, लेकिन पार्टी इस बार मोदी सरकार को राहत लेने नहीं देगी। पिछले 15 दिनों में कांग्रेस अचानक टकराव की राजनीति की ओर बढ़ चली है।

विज्ञापन


मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के तहत मंत्रियों के शपथ समारोह का बहिष्कार करने के बाद कांग्रेस अब संसद के शीत सत्र में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने, दागी मंत्रियों, काले धन, गंगा सफाई, खाद्य सुरक्षा और मनरेगा कानून समेत तमाम मुद्दों के साथ महंगाई को भी बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


इन सभी मुद्दों को लेकर पार्टी सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगने की जिद करेगी। यही नहीं जयंती समारोह में मोदी विरोधी राजनीतिक दलों को बुलाकर कांग्रेस ने सरकार को ट्रेलर दिखा दिया है कि वे ही नहीं बल्कि दूसरे दलों को धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे पर एकजुट रखकर सरकार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों जगह घेरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस का आक्रामक रुख

congress in attacking mood in parliamentary session.

पंडित नेहरू की 125वीं जयंती के मौके पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के बहाने ही कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आक्रामक होने से गुरेज नहीं किया। सिर्फ सरकार ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर भी सरकार की खबरें बढ़ा चढ़ाकर दिखाने का सीधा आरोप ठोक दिया है। विज्ञान भवन में सम्मेलन कराने को लेकर सरकार पर बाधा पहुंचाने का आरोप भी खुलकर लगाया गया।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस अब सकारात्मक विपक्ष का चोला उतारकर आक्रामक भूमिका निभाएगी। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व संकेत दिए हैं कि बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश, भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन, कोयला आवंटन से संबंधित अध्यादेश और श्रम सुधार कानून संबंधी विधेयकों पर पार्टी पूरा विरोध करेगी। इन बिलों के अलावा काले धन और महंगाई को लेकर सरकार को कांग्रेस घेरने जा रही है।

काले धन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को जवाब देने के लिए मजबूर करने की रणनीति बनी है, जबकि महंगाई के मुद्दे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली से जवाब देने की मांग की जाएगी। दागी मंत्रियों का मुद्दा उठाते बलात्कार का आरोप झेल रहे केंद्रीय राज्य मंत्री निहाल चंद को मंत्री पद से हटाने की मांग तेज की जाएगी। दिल्ली के त्रिलोक पुरी में सांप्रदायिक तनाव उठाने का मामला समेत कई मुद्दे उठाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed