{"_id":"e53fa95c-9894-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"congress-hits-back-at-mulayam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम पर ‘कठोर’ हुई कांग्रेस की जुबान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुलायम पर ‘कठोर’ हुई कांग्रेस की जुबान
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2013 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर अब कांग्रेस की जुबान ‘कठोर’ हो गई है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सपा का साथ छूटने को लेकर जताई गई आशंका के बाद कांग्रेस ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं।
पार्टी ने कहा है कि यूपीए सरकार मुलायम सिंह यादव बिना भी चलेगी। इसलिए वह इस तरह से बात न करें।
सपा प्रमुख के सख्त तेवरों को देखते हुए कांग्रेस भले ही बाहर से आश्वस्त दिखने का प्रयास कर रही हो, लेकिन भीतरखाने पार्टी के साथ ही सरकार भी बेचैन है।
यूपीए सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे मुलायम सिंह के बयानों को देखते हुए कांग्रेस दोहरी रणनीति के जरिए सपा सुप्रीमो की सियासत से निपटने में जुट गई है।
शुक्रवार को एक तरफ कांग्रेस ने जहां सपा पर निशाना साधा तो दूसरी तरफ लखनऊ में वित्त मंत्री पी. चिदंबरम मुलायम सिंह और उनके बेटे अखिलेश यादव को राजनीतिक लालीपॉप देते दिखे।
चिदंबरम ने अखिलेश को युवा मुख्यमंत्री कहते हुए न सिर्फ उनके काम की तारीफ की बल्कि नेता जी को भी भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार हर समय प्रदेश सरकार को मदद देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
अभी एक दिन पहले ही खुद प्रधानमंत्री ने सपा का समर्थन छूटने की आशंका जताई थी। कांग्रेस प्रवक्ता संदीप दीक्षित ने कहा कि सपा सुप्रीमो के बिना भी सरकार चलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो लोग अपने राज्य में लगातार चुनकर नहीं आते और खराब कानून व्यवस्था के कारण चर्चा में रहते है, उन्हें इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए।
दूसरी ओर मुलायम सिंह भी कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक होते जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी कहा है। सपा सुप्रीमो ने डीएमके का उदाहरण देते हुए कहा था कि करुणानिधि ने सरकार का समर्थन किया।
उनकी पार्टी सरकार में शामिल थी। मगर उन लोगों ने डीएमके के ही मंत्री (ए राजा) को ही फंसाया और उसे जेल भेज दिया।