{"_id":"ea4cb948-c9b9-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"congress-high-command-unhappy-with-ipl-commissioner-rajiv-shukla","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL कमिश्नर राजीव शुक्ला होंगे मंत्रिमंडल से 'आउट'!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
IPL कमिश्नर राजीव शुक्ला होंगे मंत्रिमंडल से 'आउट'!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 31 May 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल सीजन 6 में स्पॉट फिक्सिंग के बाद उठे विवाद से आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला की कुर्सी खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी आईपीएल विवाद को लेकर राजीव शुक्ला से नाराज हैं। इस कारण उनकी संसदीय कार्य राज्य मंत्री के पद से छुट्टी हो सकती है।
गौरतलब है कि आईपीएल में सट्टेबाजी को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन की गिरफ्तारी के बाद उठे विवाद पर राजीव शुक्ल कई दिनों तक बयान देने से बचते रहे।
विज्ञापन
फिर बुधवार को उन्होंने कहा था कि आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग और अन्य विवादों के कारण वह दोबारा आईपीएल कमिश्नर नहीं बनना चाहते हैं।