फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress has ruined this country: narendra modi

कांग्रेस ने देश को खोखला कर दियाः मोदी

Sun, 10 Nov 2013 05:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 10 Nov 2013 05:20 PM IST
विज्ञापन
congress has ruined this country: narendra modi

गुजरात के खेड़ा में अस्पताल का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हमला बोला।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने इस देश को खोखला कर दिया है। कांग्रेस गुजरात को बदनाम करने का कोई एक मौका भी नहीं छोड़ते हैं।

एक मुस्लिम ट्रस्ट अस्पताल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे मोदी ने कहा कि देश को हेल्थ इंश्योरेंस नहीं अश्योरेंस चाहिए। अगर हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा तो हमें अस्पताल जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि गुजरात सरकार ने बीपीएल परिवारवालों को 2 लाख रुपये तक बीमा करवाया है। दूसरों के लिए काम करना, बलिदान करना गुजरात के डीएनए में है।

भूगोल बदलने पर पीएम को लपेटा
इसके बाद मोदी ने कहा कि मैं कल प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ में बोलते हुए सुन रहा था। ये हमारे देश का दुर्भाग्य है कि हमारे प्रधानमंत्री चुनाव में इतिहास और भूगोल की कथा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने आगे कहा कि गुजरात ने बड़ी-बड़ी बातें करने वालों को घर भेज दिया और जो जनता से जुड़े थे उसे तीसरी बार सत्ता पर बिठा दिया।

मोदी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आपका तो जन्म स्थान तो भारत में हुआ करता था, जो अब पाकिस्तान हो गया। आखिर इस भूगोल को किसने बदल दिया, इस देश के टुकड़े किसने कर दिए?


मोदी ने आगे कहा कि भारत का कुछ हिस्सा चीन के पास आपकी ही पूर्व सरकार के कार्यकाल में चला गया, इसके लिए कौन जिम्मेदार है। कांग्रेस ही वह पार्टी है, जिसने देश को कई भागों को बांट दिया।

मोदी ने आगे कहा कि नेहरू जी और इंदिरा जी को भारत रत्न उनके जीवनकाल में ही मिल गया लेकिन सरदार पटेल और डॉ भीमराव अंबेडकर को उनके निधन के बाद भारत रत्न दिया गया। कांग्रेस ने कृपलानी और लाल, बाल, पाल सब को भूला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed