फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress has given clerification on the issue of praising modi

मोदी की तारीफ पर कांग्रेस ने दी सफाई

Fri, 06 Jun 2014 07:58 AM IST
Updated Fri, 06 Jun 2014 07:58 AM IST
विज्ञापन
congress has given clerification on the issue of praising modi

अपने प्रवक्ता शशि थरूर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा वाले बयान से खुद को दूर करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि ये उनके निजी विचार हैं।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा कि मोदी और उनकी सरकार के बारे में शशि थरूर ने जो विचार व्यक्त किए हैं वो उनके निजी विचार हैं। एक पार्टी के रूप में ऐसा विचार व्यक्त करना उनके लिए जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन


सरकार के कामकाज पर टिप्पणी करना अभी बहुत जल्दबाजी होगी। दरअसल, एक अमेरिकी न्यूज वेबसाइट पर मोदी की प्रशंसा में थरूर का लेख छपा है, जिसमें मोदी के बारे में थरूर ने लिखा है कि वह अपनी घृणास्पद छवि को  आधुनिक और प्रगतिशील बनाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की थी तारीफ

congress has given clerification on the issue of praising modi

सबको साथ लेकर चलने की पीएम की कोशिश को थरूर ने ‘मोदी 2.0 वर्जन’ करार दिया और कहा कि इसने ‘मोदी 1.0’ वर्जन की जगह ले ली है।

मोदी के बारे में ऐसी बात कहने की क्यों जरूरत पड़ी और ऐसा बयान देने के लिए क्या उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी, जैसे सवालों पर ओझा ने कोई जवाब नहीं दिया।

उधर, इस विवाद के बाद थरूर ने भी सफाई दी है। उन्होंने एक टेलीविजन चैनल से कहा कि उन्हें मोदी का फैन नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया में लोग किसी लेख या टिप्पणी के हर शब्द और बारीक फर्क को नहीं पढ़ते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed