फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress happy with support of bukhari

बुखारी के फरमान से कांग्रेस को होगा ये फायदा

Sat, 05 Apr 2014 06:43 PM IST
Updated Sat, 05 Apr 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
congress happy with support of bukhari

जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी के कांग्रेस के पक्ष में खुलकर मुस्लिम समाज से वोट मांगने को आधार बनाकर पार्टी अब धर्मनिरपेक्षता की पिच पर भाजपा को पीछे धकेलने में जुट गई है।

विज्ञापन


पार्टी अंदरखाने शाही इमाम के रुख से खुश है। पार्टी नेता दबी जुबान में उम्मीद जता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कुछ दिनों बाद होने वाले मतदान में इमाम की अपील से पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनेगा।
विज्ञापन


खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में अल्पसंख्यकों के वोटों का धुव्रीकरण पार्टी के पक्ष में होने की कांग्रेस को आस है।

भाजपा के आरोपों को लेकर कांग्रेस सतर्क

congress happy with support of bukhari

शुक्रवार को पार्टी ने खुलकर कहा कि कांग्रेस की हमेशा से कोशिश रही है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अल्पसंख्यकों की भागदारी सुनिश्चित हो। मगर पार्टी भाजपा के आरोपों को लेकर भी सतर्क है।

भाजपा ने बुखारी और सोनिया गांधी की मुलाकात को आधार बनाकर कांग्रेस अध्यक्ष पर धर्म के आधार पर वोट मांगने का आरोप लगाया है।

इमाम की कांग्रेस के पक्ष में अपील का पार्टी खुलकर स्वागत नहीं कर रही है। बेहद सावधानी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ताकि दूसरे समुदाय में इसका गलत संदेश न जाए। पार्टी ने खुद को देश की सबसे बड़ी धर्मरिनापेक्ष पार्टी बताते हुए भाजपा पर सांप्रदायिकता की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

मोदी और भाजपा पर ही लगाया आरोप

congress happy with support of bukhari

कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला कहते है कि किसी भी धर्मगुरु को किसी भी पार्टी के समर्थन में अपने लोगों से अपील करने का अधिकार है।

पार्टी ने सफाई दी है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कभी धर्म के नाम पर वोट देने की अपील नहीं की। सुरजेवाला ने कहा कि इमाम बुखारी पार्टी अध्यक्ष से मिले थे। सोनिया गांधी सभी धर्मों के नेताओं से समय-समय पर मिलती है।

सुरजेवाला ने कहा कि नरेंद्र मोदी भी हाल में बाबा रामदेव के एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। पार्टी ने सफाई दी है कि सोनिया या कांग्रेस के किसी नेता ने धर्म के आधार पर वोट नहीं मांगा है, जबकि मोदी और भाजपा ने कई बार ऐसा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed