फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress find candidates for election 2014

हार का डर, कांग्रेस में चुनाव लड़ने को कोई नहीं तैयार?

Sun, 23 Mar 2014 10:47 AM IST
Updated Sun, 23 Mar 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
congress find candidates for election 2014

कई दिग्गज नेताओं के चुनाव लड़ने को लेकर आनाकानी को देखते उन्हें चुनावी जंग में उतारने की जिम्मेदारी राहुल गांधी के साथ ही सोनिया गांधी ने अपने हाथ में ले ली है।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी नेताओं को दो टूक शब्दों में कह दिया है कि जिन वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लड़ने को कहा जाएगा, उनको चुनाव लड़ना ही होगा।

पार्टी नेता भी इसके बाद सोनिया गांधी के प्रति वफादारी दिखाने के लिए आगे आने लगे हैं। इसी के चलते कैप्टन अमरिंदर सिंह, अंबिका सोनी, मणिशंकर अय्यर और गुलाम नबी आजाद ने चुनाव लड़ने की हामी भरी।
विज्ञापन


अब कई और दिग्गज बुजुर्ग नेता भी चुनाव लड़ सकते हैं।

ऐसे माने अमरिंदर सिंह

congress find candidates for election 2014

कांग्रेस ने ऐसे कई बड़े और बुजुर्ग नेताओं को मैदान में उतारा है, जिनकी चर्चा दूर दूर तक नहीं थी। सोनिया और राहुल ने ढूंढ ढूंढ कर बडे़ नेताओं के नामों का चयन किया।

फिर इनको मनाने के लिए बाकायदा अपने दूतों को लगाया। प्रभारी महासचिवों की इसके लिए ड्यूटी लगाई। प्रभारी महासचिवों ने बड़े नेताओं के सामने चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा।

अमरिंदर सिंह के सामने सबसे पहले पंजाब के प्रभारी और पार्टी महासचिव शकील अहमद ने हाईकमान का संदेश दिया। उन्होंने थोड़ी आनाकानी दिखाई तो उनकी सीधे कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करवा दी।

उस बैठक के बारे में कहा जाता है कि सोनिया ने अमरिंदर को कह दिया था कि पार्टी इस समय संकट से गुजर रही है और उसे आपके योगदान की जरूरत है। इसके बाद सोनिया को अमरिंदर ना नहीं कह सके।

बाकी नेताओं को भी किया तैयार

congress find candidates for election 2014

इसी तरह लुधियाना से सांसद और केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं थे। उनकी भी हाईकमान से बात करवाई गई। अब उनके भी चुनाव लड़ने की संभावना है।

केंद्रीय उर्वरक राज्यमंत्री श्रीकांत जेना भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं थे। पार्टी महासचिव बी के हरिप्रसाद ने उनको मनाकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया।

पार्टी में चर्चा है कि कुछ और बड़े नेताओं से भी पार्टी के महासचिव बातचीत कर रहे हैं। बनारस सीट से मोदी के खिलाफ उतारने के लिए दिग्विजय सिंह, मोहन प्रकाश और डॉ कर्ण सिंह के नाम तक पर चर्चा हो चुकी है।

विज्ञापन

ये भी लड़ेंगे चुनाव

congress find candidates for election 2014

गुलाम नबी, अंबिका, मणिशंकर अय्यर, अमरिंदर सिंह के चुनावी मैदान में उतारने के बाद पार्टी ने बड़े नेताओं के मैदान छोड़कर भागने से जा रहे नकारात्मक संदेशों को थामने की कोशिश की है।

वहीं बड़े नेता भी खुलकर सामने आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह और आनंद शर्मा खुलकर मोदी के खिलाफ लड़ने के लिए अपने नाम की पेशकश कर रहे हैं।

इन नेताओं पर भी है चुनाव लड़ने का दबाव: अहमद पटेल, मोहन प्रकाश, दिग्विजय सिंह, रेणुका चौधरी, आनंद शर्मा, बीरेंद्र सिंह, सत्यव्रत चतुर्वेदी और प्रवीण राष्ट्रपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed