{"_id":"fdcce010c6f7b2516aaba3b0936b4ff7","slug":"congress-fight-with-rss-not-bjp-says-ramesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस का भाजपा से नहीं, संघ से है मुकाबला'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'कांग्रेस का भाजपा से नहीं, संघ से है मुकाबला'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Sep 2013 09:09 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अपनी लड़ाई कांग्रेस से होने का भले ही दावा करती है पर कांग्रेस इसे नहीं मानती है।
विज्ञापन
कांग्रेस का कहना है कि उसकी लड़ाई भाजपा से नहीं संघ से है। भाजपा तो उसका मुखौटा मात्र है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस के वार रूम के रणनीतिकार जयराम रमेश ने बुधवार को भाजपा पर वार करते हुए यह बात कही।
जयराम के मुताबिक भाजपा तो सिर्फ निमित्त मात्र है। उसका असली चेहरा संघ ही है और वह ही भाजपा को चलाने का काम कर रही है। संघ के कहने पर ही नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया।
विज्ञापन
संघ ने ही आडवाणी को किनारे करने का काम किया है। भाजपा को आगे कर संघ पीछे से सभी चाल चल रही है। इसीलिए कांग्रेस की असली लड़ाई संघ से है। भाजपा तो सिर्फ इस संघ का मुखौटा है।
विज्ञापन
रमेश का कहना है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से यह कहती आई है कि उसकी लड़ाई एक विचारधारा से है। यह विचारधारा आजादी की लड़ाई के समय से ही जीवित है।
आजादी की लड़ाई में यह विचारधारा अंग्रेजों का पिछलग्गू हुआ करती है। आजादी के बाद यह विचारधारा सांप्रदायिकता का रूप धारण कर राजनीति करने लगी।
जयराम ने कहा संघ की यही विचारधारा कभी जनसंघ के रूप में सामने आती है तो कभी भारतीय जनता पार्टी के रूप में।
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भी भाजपा को संघ का मुखौटा मानते रहे हैं। दिग्विजय सिंह के मुताबिक संघ ही भाजपा की हर रणनीति की दिशा और दशा तय करती है।
भाजपा के शासनकाल के दौरान संघ की चौखट पर बार-बार प्रधानमंत्री से लेकर उसके मंत्रियों के दौरे इस बात को और पुख्ता करते हैं।