फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress feel insecure harshvardhan

हर्षवर्धन की उम्मीदवारी से कांग्रेस परेशान

Wed, 23 Oct 2013 09:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 23 Oct 2013 09:15 PM IST
विज्ञापन
congress feel insecure harshvardhan

दिल्ली में विजय गोयल के सहारे चौथी पारी की उम्मीद लगा रही कांग्रेस हर्षवर्धन के भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने के ऐलान से बेचैन है।

विज्ञापन


दरअसल, पार्टी को भाजपा की ओर से गोयल के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनने की उम्मीद थी। पार्टी का मानना था कि भाजपा में गोयल की नकारात्मक छवि बनी हुई है। जिसका उसे फायदा मिलता।
विज्ञापन


तस्वीरों में देखिए: हर्ष ने गोयल को खिलाया 'विजय' का लड्डू
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर अब भाजपा की ओर से प्रदेश में अपना चेहरा बदलने के बाद महंगाई, प्याज और भ्रष्टाचार सरीखे मुद्दों के हावी होने का डर पार्टी को अंदरखाने सताने लगा है।

इसलिए शीर्ष स्तर पर अब नए सिरे से चुनावी रणनीति बनना शुरू हो गई है। कांग्रेस के चुनावी मैनेजर मान रहे हैं कि दिल्ली ही नहीं पांचों राज्यों में महंगाई एक सबसे बड़ा मुद्दा बनकर पार्टी का खेल बिगाड़ सकता है।

लिहाजा, भाजपा के भितरघात को पार्टी खुद के लिए संजीवनी से कम नहीं मान रही है। पार्टी विजय गोयल के हाथ भाजपा की कमान रहते अपने लिए फायदे का सौदा मान रही थी।

पार्टी सूत्रों का मानना था कि गोयल की पार्टी के अंदर ही नहीं बल्कि जनता के बीच भी अच्छी छवि नहीं है। इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाने से कांग्रेस को फायदा मिलने की उम्मीद थी।

मगर आखिर में हर्षवर्धन को उम्मीदवार बनाने के बाद पार्टी को उनकी साफ और सादे जीवन की छवि से परेशानी बढ़ी हुई महसूस हो रही है। अब कांग्रेस को अरविंद केजरीवाल की पार्टी से उम्मीद है।


पार्टी को अंदरखाने लग रहा है कि केजरीवाल भाजपा के वोट काटकर उनको फायदा पहुंचाएंगे। मगर ऊपर से पार्टी रणनीतिक तौर पर दावा कर रही है कि केजरीवाल कांग्रेस के वोट काटेंगे, क्योंकि वे भाजपा से मिले हुए हैं।

दिल्ली के चुनावी प्रभारी महासचिव शकील अहमद कहते है कि भाजपा और केजरीवाल मिलकर ऐसे उम्मीदवार उतार रहे हैं। जिससे कि कांग्रेस को नुकसान हो। उन्होंने माना कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के कुछ वोट काटेगी।

हर्षवर्धन की उम्मीदवारी को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा अंतर्कलह और विवादों से घिरी है। वह चाहे कुछ भी कर ले। उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला। यही नहीं, पार्टी के कुछ नेता तो हर्षवर्धन से जुड़े कुछ विवादित मामले भी मीडिया में लीक करने की कोशिश में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed