फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress election preparations in uttar pradesh affect

यूपी में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर लगा ब्रेक

Sat, 11 May 2013 12:03 AM IST
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया Updated Sat, 11 May 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
congress election preparations in uttar pradesh affect

एक के बाद एक सामने आ रहे घोटालों की वजह से पैदा हुई स्थिति से निपटने में जुटा कांग्रेस हाईकमान उत्तर प्रदेश की चुनावी तैयारियों के बारे में भूल सा गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में संगठन में फेरबदल, जोनल प्रभारियों को बदलने और बड़े चुनावी प्रचार अभियानों को मंजूरी नहीं मिल पा रही है। प्रदेश कांग्रेस के इन प्रस्तावों पर हाईकमान कुंडली मार कर बैठा है। शुक्रवार को बुलाई गई यूपी कांग्रेस की समीक्षा बैठक भी राहुल गांधी की व्यस्तता की वजह से स्थगित हो गई।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री नियुक्ति के महीनों बाद भी अपनी नई टीम नहीं बना सके हैं। हाईकमान को लगभग महीने भर पहले उन्होंने प्रदेश कांग्रेस संगठन में जिला और ब्लॉक स्तर पर बड़े फेरबदल का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें लगभग 70 से 80 प्रतिशत जिलाध्यक्षों को बदलने की सिफारिश की गई थी। इस प्रस्ताव पर हाईकमान ने कोई फैसला नहीं लिया है। इसके अलावा यूपी के आठ जोनल अध्यक्षों के कामकाज की रिपोर्ट भी भेजी गई थी।

इनमें इनकी निष्क्रियता की बात बताई गई थी। राहुल ने इसे गंभीरता से भी लिया था। खत्री ने अपनी रिपोर्ट में जोनल अध्यक्षों को बदले जाने की सिफारिश की थी।

राहुल ने उस समय पूर्णकालिक जोनल अध्यक्षों को काम देने की बात कही थी। मगर हाईकमान ने कोई फैसला नहीं लिया है। शुक्रवार को राहुल गांधी की ओर से समीक्षा बैठक बुलाई थी। मगर ऐन वक्त पर बैठक टाल दी गई।

प्रदेश के नेता सभी दिल्ली पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। प्रदेश कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के चुनावी कार्यक्रम का प्रस्ताव भी भेजा गया है। मगर अभी तक एक कार्यक्रम को भी मंजूरी नहीं दी गई है।


दूसरी पार्टियों ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन कांग्रेस इस मामले में पीछे चल रही है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने हालांकि दावा किया कि राहुल गांधी यूपी के संगठन में फेरबदल को लेकर जल्द फैसला ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed