फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress demands to stop PM narendra modi's 'Mann ki Baat'

कांग्रेस की मांग, बिहार चुनाव तक लगे 'मन की बात' पर रोक

Wed, 16 Sep 2015 01:41 PM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
Congress demands to stop PM narendra modi's 'Mann ki Baat'

कांग्रेस ने बिहार चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा कार्यक्रम 'मन की बात' पर रोक लगाने की मांग की है। कांग्रेस ने कहा है कि जब तक बिहार में चुनाव खत्म नहीं हो जाता, 'मन की बात' कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि उनकी पार्टी इस संबंध में चुनाव आयोग से हस्तक्षेप करने को कहेगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है बिहार में अगले महीने से विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शुरु हो जाएगा। कांग्रेस का दावा है कि प्रधानमंत्री 'मन की बात' कार्यक्रम का दुरुपयोग कर सकते हैं और बिहार चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए ऑल इंडिया रेडियो का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने दफ्तर और सरकारी संसाधनों का लगातार दुरूपयोग कर रहे हैं, कांग्रेस और उसके सहयोगियों को इस पर घोर आपत्ति है। कांग्रेस इस संबंध में चुनाव आयोग से हस्तक्षेप करने को कहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‌दिल्‍ली, महाराष्ट्र चुनावों में भी लग चुका है आरोप

Congress demands to stop PM narendra modi's 'Mann ki Baat'

लोकसभा चुनावों के बाद हुए सभी विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही भाजपा के स्टार प्रचारक रहे हैं। बिहार में भी भाजपा उनके चेहरे को आगे रखकर ही चुनाव लड़ रही है। भाजपा के पक्ष में मोदी पिछले कुछ दिनों में कई रैलियां भी कर चुके हैं।

हालांकि कांग्रेस की आप‌‌‌त्तियों पर चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम पर दिल्‍ली और विधानसभा चुनावों में भी आरोप लग चुका है और उसकी जांच भी हो चुकी है। उस समय पाया गया था कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम देश भर के नागरिकों के लिए होते हैं, ना कि किसी विशेष राज्य के लिए।

चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि 'मन की बात' कार्यक्रम के किसी हिस्से का इस्तेमाल मतदाताओं को लुभाने के लिए किया जाता है‌ तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed