फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress defends rahul gandhi told bee goddess

राहुल के बचाव में कांग्रेस, मधुमक्खी को बताया 'देवी'

Sun, 07 Apr 2013 03:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 07 Apr 2013 03:48 PM IST
विज्ञापन
congress defends rahul gandhi told bee goddess

'मधुमक्खी का छत्ता' पर भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी जारी है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कहा है कि मधुमक्खी देवी का अवतार है।

विज्ञापन


तिवारी ने ट्वीट किया, 'पुराणों के मुताबिक मधुमक्खी को भ्रामरी देवी माना जाता है। यहां तक कि मधुमक्खियों का उत्तराखंड में एक मंदिर भी है।'

नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना मनीष तिवारी ने कहा कि ये जानकारी उन लोगों के लिए है जो धर्म पर राजनीति करते हैं।

इससे पहले कांग्रेस के आरोपों के जवाब में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राहुल गांधी पर हमला बोला। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भारत को मधुमक्खी का छत्ता कहे जाने पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि उनके बयान से देश का अपमान हुआ है क्योंकि भारत जनता के लिए मां है।
विज्ञापन


राहुल गांधी का नाम लिए बगैर मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता के दो दिन पहले दिए गए बयान से वह काफी विचलित हैं। कांग्रेस नेता के देश को मधुमक्खी का छत्ता कहे जाने से बहुत पीड़ा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि क्या कांग्रेस इसी तरह से सोचती है। मैं कांग्रेस के दोस्तों को कहना चाहता हूं कि यह देश हमारे लिए मां के समान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed