फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress criticized attorney general at leader of opposition

अटार्नी जनरल पर क्यों बरसी कांग्रेस?

Sun, 27 Jul 2014 11:02 AM IST
Updated Sun, 27 Jul 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
congress criticized attorney general at leader of opposition

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस का कोई कानूनी दावा नहीं होने के अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी की राय पर कांग्रेस ने प्रहार किया है। कांग्रेस ने अटार्नी जनरल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ऐसी राय अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए दी है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि अटार्नी जनरल के विचार का कोई मतलब नहीं है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि अटार्नी जनरल ने अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए ऐसी राय दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अटार्नी जनरल एक सरकार के पक्षपाती रुख के लिए दलील दे रहे हैं। पार्टी ने रोहतगी से पूछा है कि आखिर वे किस कानून का हवाला देते हुए कह रहे है कि कांग्रेस इस पद के लिए हकदार नहीं है। उनसे कानून और विधि की बेहतर समझ की उम्मीद की जाती है। ऐसे विचारों की नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनादेश का सम्मान करे कांग्रेस: भाजपा

congress criticized attorney general at leader of opposition

गौरतलब है कि रोहतगी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता पद के लिए कांग्रेस के प्रयासों को झटका देते हुए राय दी है कि पार्टी के पास दावा करने का कोई कानूनी आधार नहीं है। पहली लोकसभा से लेकर विगत में ऐसा कोई वाकया सामने नहीं आया है।

उधर, भाजपा ने कहा है कि विपक्ष के नेता पद के बारे में अटार्नी जनरल की राय के बाद कांग्रेस को शांत हो जाना चाहिए और जनादेश का सम्मान करना चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि अटार्नी जनरल ने इस मुद्दे पर अपनी राय स्पष्ट कर दी है और इसके बाद कांग्रेस को शांत हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता ने ही कांग्रेस को इस पद के लायक नहीं समझा और जो जनादेश मिला है उसे उसका उसे सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed