{"_id":"35976553295bb93a15531aedd911b372","slug":"congress-creating-economic-social-anarchy-syas-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस को 100 और बीजेपी को मिलेंगी 300 सीटें'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'कांग्रेस को 100 और बीजेपी को मिलेंगी 300 सीटें'
एजेंसी/चेन्नई
Updated Mon, 27 Jan 2014 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने सोमवार को कांग्रेस की जमकर आलोचना की।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में आर्थिक और सामाजिक अराजकता फैला रही है।
रामदेव ने कहा कि देश को भ्रष्टाचार से सिर्फ मोदी ही बचा सकते हैं। देश राजनीतिक अराजकता का सामना कर रहा है।
इसी समय कांग्रेस ने सामाजिक और आर्थिक अराजकता का माहौल खड़ा कर दिया है। मोदी ही एक मजबूत सरकार देते हुए देश को बचाएंगे।
उन्होंने कहा कि 24 मार्च से उनके समर्थक देश में घर घर जाकर मोदी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के लिए अभियान चलाएंगे।
बाबा ने दावा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में 100 से भी कम सीटें पाएगी। जबकि भाजपा को तीन सौ सीटें मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि मोदी ही मुख्य केंद्र नहीं हैं। देश का असली मुद्दा तो भ्रष्टाचार और कालाधन है।
योग गुरु के अनुसार देश में बहुत बड़ा ध्रुवीकरण होगा। भाजपा को बहुमत मिलेगा।
उन्होंने कहा कि देश में मोदी को मुस्लिम विरोधी बताने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी तथा माकपा, इन सभी के शासन में दंगे हुए हैं। लेकिन मोदी की मुस्लिम विरोधी छवि बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
जबकि मोदी मुस्लिमों के कल्याण की सोचते हैं। बाबा रामदेव से मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए 2002 के गुजरात दंगों के बारे में पूछा गया था।