{"_id":"10a94252-51ef-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"congress-core-group-meets-amid-gang-rape-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां परिजन चाहेंगे वहीं होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जहां परिजन चाहेंगे वहीं होगा अंतिम संस्कार
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2012 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती बस में दरिंदगी की शिकार लड़की का अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा, जहां उसके परिवार वाले चाहेंगे। इस बात का फैसला शनिवार रात कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में किया गया। कोर कमेटी की बैठक युवती की मौत के बाद देशभर में उठे गम और गुस्से की लहर से पैदा हालातों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में लड़की के अंतिम संस्कार पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में लड़की का अंतिम संस्कार उसके परिवार वाले की इच्छा के अनुसार करने का फैसला किया गया। गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह अंतिम संस्कार में सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
बैठक में राजपथ और इंडिया गेट इलाके में प्रदर्शन पर रोक से लोगों में फैले आक्रोश पर भी चर्चा हुई। वैसे इंडिया गेट पर प्रदर्शन की इजाजत देने का मामला दिल्ली पुलिस पर छोड़ दिया गया है, क्योंकि कानून-व्यवस्था का मामला दिल्ली पुलिस के पास है। उधर, सरकार में शामिल एनसीपी लड़की का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की मांग कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस कोर कमेटी की यह बैठक प्रधानमंत्री के आवास पर आयोजित की गई थी। इसमें पीएम के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल हुए।