फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress condemns Modi on slaming congress

विदेशी धरती से मोदी के हमलों से कांग्रेस नाखुश

Tue, 18 Aug 2015 01:50 PM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
Congress condemns Modi on slaming congress

प्रधानमंत्री विदेशी दौरे कर बेशक देश का मान-सम्मान बढ़ाने का दावा कर रहे हैं। मगर कांग्रेस ने सरकार की विदेश और सुरक्षा नीति दोनों पर ही वार किया है।

विज्ञापन


विदेशों में स्वदेश पर वार करने की मोदी के नीति पर विरोध जताते हुए कांग्रेस ने पार्टी ने इसे अपरिपक्व करार दिया है। तो जम्मू-कश्मीर की सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार जारी गुस्ताखी को हथियार बनाते हुए उनकी रक्षा नीति को लचर बताया है।
विज्ञापन


हालांकि पार्टी ने पाकिस्तान के कायराना हरकतों की निंदा की है। कांग्रेस का आरोप है कि पाकिस्तान के खिलाफ मोदी की नीति झूल रही है। पड़ोसी देश की ओर से बढ़ रही गुस्ताखी पर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी से कहा है कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यूएई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिया संबोधन कांग्रेस पार्टी को रास नहीं आया है। विदेशों में दिए गए उनके संबोंधनों पर सवाल खड़े करते हुए पार्टी ने उसे अपरिपक्व करार दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि विदेशी धरती से भारत का अपमान पीएम की आदत बन गई है।

कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की साख बढ़ने का भाजपा का दावा खोखला है।

उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी विश्व में ऐसे संदेहास्पद और विश्व लिडर बन गए हैं, जोकि राजनैकित फायदे के लिए विदेशी धरती पर अपने पूर्वजों का अपमान और भारत की गौरवमयी उपलब्धियों को खारिज करते हैं। उन्होंने पीएम मोदी के जर्मनी, कनाड़ा और चीन यात्रा के दौरान दिए गए संबोधनों का भी उल्लेख किया।

मोदी की पाकिस्तान नीति कमजोर

Congress condemns Modi on slaming congress

कांग्रेस प्रवक्ता ने पीएम को नसीहत देते हुए कहा है कि विदेश यात्राएं और सरकार के अध्यक्षों से मुलाकात अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मोदी को व्यक्तिगत छवि के निर्माण के लिए इनका दुरूपयोग नहीं करना चाहिए।

कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की यूएई यात्रा पर गर्व जताया है। जम्मू-कश्मीर की सीमा पर पाकिस्तान के जरिए लगातार किए जा रहे सिजफायर उल्लंघन के मामलों को लेकर भी कांग्रेस ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है।

कांग्रेस ने कहा है कि जिन वायदों के सहारे पीएम ने चुनाव जीता था। उनका लालकिले से संबोधन में जिक्र तक नहीं था। पार्टी का आरोप है कि पाकिस्तान हमारी सीमाओं पर बम बरसा रहा है। लेकिन पीएम के संबोधन में पड़ोसी मुल्क के लिए कोई कड़ा संदेश नहीं था। पार्टी का आरोप है कि मोदी सरकार आने के बाद पाकिस्तान ने 850 से अधिक बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।

पाकिस्तान के प्रति नरम रवैया अपनाने को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कहा है कि मोदी की पाकिस्तान नीति कमजोर आधार पर झूल रही है। पाकिस्तान ने लगातार 9वें दिन सीजफायर का उल्लंघन किया है।

पार्टी ने 23 अगस्त को दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच प्रस्तावित बैठक का वैसे तो समर्थन किया है। साथ में यह सवाल भी दागा है कि एनएसए स्तर की यह चर्चा क्या निर्दोश लोगों की लाशों पर आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed