फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress concern not for youth but for Rahul launch says bjp

कांग्रेस को आम आदमी नहीं राहुल की ताजपोशी की चिंता

Sat, 19 Jan 2013 07:45 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 19 Jan 2013 07:45 PM IST
विज्ञापन
congress concern not for youth but for Rahul launch says bjp

भाजपा ने कहा है कि जयपुर के चिंतन शिविर में कांग्रेस आम आदमी से ज्यादा राहुल गांधी की ताजपोशी को लेकर चिंतित दिख रही है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस में राहुल को बड़ी भूमिका देने की बात तो हो रही है, लेकिन बड़ी जिम्मेदारी देने की बात नहीं हो रही है।

विज्ञापन


केंद्र में लगातार तीसर बार सत्ता में आने का सपना पाल रही कांग्रेस से भाजपा ने कहा कि 2014 के चुनाव में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के लिए प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वेकैंसी नहीं है। क्योंकि लोग कांग्रेस के कुशासन से नाराज हैं और अगली सरकार भाजपा की होगी।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नौ साल बाद युवाओं के मुद्दे इसलिए उठा रही है कि अगले चुनाव में उसकी योजना राहुल को नेता के तौर पर पेश करने की है, जबकि पिछले दिनों दिल्ली में जब पूरा युवा वर्ग आंदोलित था तब राहुल का एक भी बयान नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद ने आरोप लगाया कि पिछले नौ साल से युवा और बेरोजगारी के बारे कुछ भी नहीं करने वाली कांग्रेस अब चिंतन शिविर में इन मुद्दों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह चिंतन शिविर नहीं, बल्कि चिंता शिविर है।

उन्होंने सोनिया से जानना चाहा कि इन नौ वर्षों के दौरान कितने युवाओं को नौकरी दी गई। उन्होंने कहा कि देश में आज 51 फीसदी आबादी 25 साल से कम उम्र तथा 65 फीसदी आबादी 35 साल की उम्र से कम की है। देश में युवा वर्ग की इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद सोनिया गांधी ने नौ साल बाद चिंता जताई है।

यूपीए सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद देश में रोजगार घटा है। विकास दर घटी है, औद्योगिक विकास दर, निवेश, आयात-निर्यात में भी कमी आई है, दूसरी और गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश आदि एनडीए शासित प्रदेशों की जीडीपी केंद्र से कहीं ज्यादा है।


उन्होंने आरोप लगाया कि वास्तव में यूपीए के इस नौ वर्षों के कुशासन के दौरान केंद्र में नेतृत्व की कमी, नीतिगत पंगुता, फैसले न लेना, भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचारियों को संरक्षण आदि ही दिखता रहा है। इसलिए लोग अब बदलाव के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed