फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress complaints against aaj ki sholay parody

जय ने मौसी से क्या कहा कि कांग्रेस में भड़के 'शोले'

Sat, 23 Nov 2013 11:48 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 23 Nov 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
congress complaints against aaj ki sholay parody

ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्म शोले को रिलीज हुए 38 साल गुजर चुके हैं, लेकिन उसका जलवा आज भी कायम है। इस पर कई स्पूफ और पैरोडी बन चुकी हैं, जिनमें हंसी-मजाक भी शामिल रहा और सियासी हित साधने की कोशिश भी।

विज्ञापन


इसी तरह की एक पैरोडी ने कांग्रेस को तंग कर दिया है, जो इस सिलसिले में चुनाव आयोग से शिकायत कर रही है। पार्टी का कहना है कि यूट्यूब पर 'आज की शोले' कांग्रेस का अपमान करने वाली है और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर इसमें 'आपत्तिजनक' बातें कही गई हैं।
विज्ञापन


पैरोडी में शोले के उस सीन की नकल की गई है, जिसमें जय (अमिताभ बच्चन) अपने दोस्त वीरू (धर्मेंद) और बसंती (हेमा मालिनी) की शादी के लिए मौसी (लीला मिश्रा) से बात करने जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो: जय-मौसी की 'आज की शोले'

पैरोडी वीडियो में जय कांग्रेस के भ्रष्टाचर को सही ठहराने की कोशिश करता है और उसका जिक्र 'देश की सबसे पुरानी पार्टी' और 'हाथ वाली पहचान' का इस्तेमाल करता है। हालांकि, मौसी को साफ छवि वाली पार्टी की तलाश है।

जय मौसी से कहता है, "एक बार मिली-जुली सरकार बना ली, तो नीयत साफ हो जाएगी। कई बार सांसदों को खरीदना पड़ता है। मौसी क्या करें, कुर्सी चीज ही ऐसी है...एक बार मंत्रियों को भ्रष्टाचार की आदत पड़ गई, तो उसमें सरकार का क्या दोष?"

मौसी सवाल करती है कि पार्टी का भावी नेता कौन होगा, इस पर जय ने कहा, "जैसे ही राहुल बाबा हां कह देंगे, मैं आपको बताऊंगा।" फिर वह पूछता है कि मैं आपका वोट पक्का समझूं, इस पर मौसी कहती है, "मैं इस पार्टी के लिए वोट देने के बजाय उंगली कटवाना पसंद करूंगी। मैं वोटर हूं, पागल नहीं।"


कांग्रेस के लीगल सेल के इनचार्ज के सी मित्तल ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के खिलाफ जो शब्द इस्तेमाल किए गए, वो भाजपा नेता करते रहे हैं और इस पैरोडी के पीछे भी उनका हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed