फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress cm tarun gogoi praised pm narendra modi.

अब कांग्रेसी सीएम ने की मोदी की तारीफ

Tue, 14 Oct 2014 11:09 PM IST
एजेंसी/गुवाहाटी
एजेंसी/गुवाहाटी Updated Tue, 14 Oct 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
congress cm tarun gogoi praised pm narendra modi.

एक दिन पहले ही शशि थरूर नरेंद्र मोदी की तारीफ कर प्रवक्ता पद की कुर्सी गंवा चुके हैं और अब असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने प्रधानमंत्री की योजना को सराहा है।

विज्ञापन


उन्होंने ‘सांसद आदर्श ग्राम योजना’ (एसएजीवाई) की सराहना की लेकिन साथ ही कहा कि पूरे देश के गांवों तक पहुंचने में इसे 50 से ज्यादा साल लग जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने गोगोई के ट्वीट के हवाले से बयान जारी यह बताया।
विज्ञापन


गोगोई ने कहा, ‘अगर हम अच्छे दिन और स्वच्छ भारत को देखना चाहते हैं, तो इस योजना को जोरदार ढंग से उठाना होगा।’ इससे पहले भी गोगोई मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ की थी। हालांकि इसके बाद मोदी ने भी उनकी प्रशंसा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण भारत के विकास के मद्देनजर मोदी ने पिछले हफ्ते एसएजीवाई योजना की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने सभी सांसदों से अपील की थी कि वे 2019 तक कम से कम तीन गांवों में सुविधाएं विकसित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed